मोटो ज़ेड, मोटो ज़ेड फोर्स में इस हफ्ते से मिलेगा एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 22 नवंबर 2016 12:19 IST
ख़ास बातें
  • मोटो ज़ेड व मोटो ज़ेड फोर्स में एंड्रॉयड एन अपडेट मिलेगा
  • मोटोरोला के मुताबिक इस हफ्ते से एंड्रॉयड नूगा अपडेट मिलने लगेगा
  • दोनों स्मार्टफोन गूगल के डेड्रीम को सपोर्ट करेंगे
मोटोरोला ने हाल ही में मोटो जी4 और मोटो जी4 प्लस में एंड्रॉयड 7.0 नूगा के लिए अपडेट जारी किया था। अब कंपनी जल्द ही मोटो ज़ेड और मोटो ज़ेड फोर्स में एंड्रॉयड 7.0 नूगा के लिए अपडेट जारी करेगी। कंपनी ने सोमवार को इस हफ्ते से दुनियाभर में मोटो ज़ेड और मोटो ज़ेड फोर्स में एंड्रॉयड 7.0 नूगा के लिए अपडेट मिलने का ऐलान किया। यूज़र मैनुअली सेटिंग > अबाउट फोन > सिस्टम अपडेट में जाकर अपडेट जांच सकते हैं। मोटोरोला ने सितंबर में मोटो ज़ेड सीरीज़ में 2016 की चौथी तिमाही तक एंड्रॉयड एन अपडेट जारी करने का वादा किया था।

लेकिन, कंपनी ने अपनी आधिकारिक ब्लॉग में स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट की तारीख के बारे में जानकारी नहीं दी है। मोटोरोला ने जोर देते हुए कहा कि मोटो ज़ेड और मोटो ज़ेड फोर्स में एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर अपग्रेड के बाद यह गूगल के मोबाइल वीआर प्लेटफॉर्म डेड्रीम को सपोर्ट करेगा।
Advertisement

कंपनी का कहना है कि मोटो ज़ेड और मोटो ज़ेड फोर्स किसी दूसरे निर्माता द्वारा बनाए गए पहले ऐसे डिवाइस होंगे जो ''गूगल के डेड्रीम को सपोर्ट करेंगे।''

डेड्रीम का अनुभव करने के लिए, यूज़र को एक डेड्रीम सपोर्ट वाले हेडसेट की जरूरत होगी। अभी गूगल का अपना वीआर हेडसेट और कंट्रोलर अमेरिका में वेरिज़ोन, बेस्ट बाय और गूगल स्टोर पर उपलब्ध है।
Advertisement

मोटो जी4 और मोटो जी4 प्लस में एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट के बाद मोटो एक्शन भी अपडेट हुआ था। मोटो एक्शन से स्क्रीन को स्वाइप कर छोटा किया जा सकता है। मोटो जी4 प्लस में कंपनी ने स्क्रीन लॉकिंग को इनेबल व डिसेबल करने के लिए नई सेटिंग दी थी।
Advertisement

याद दिला दें, मोटो ज़ेड को भारत में पिछले महीने 39,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Mobiles, Google, Lenovo, Moto Z, Moto Z Force
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
#ताज़ा ख़बरें
  1. 8000mAh बैटरी वाले Realme पर आया डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कितनी होगी बचत
  2. Samsung Galaxy M17 5G vs Realme P4R 5G vs Oppo A6x 5G: ₹20 हजार में कौन सा है बेस्ट
  3. Airtel ने दी अंबानी के Jio को इंटरनेट स्पीड में मात, सरकारी कंपनी BSNL भी रही पीछे
  4. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन मिल रहा 6 हजार से ज्यादा डिस्काउंट पर
  5. Oppo Reno 17 में मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट
  6. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  7. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  8. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  9. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  10. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.