Motorola लॉन्च कर रहा है Pro स्पेसिफिकेशन्स वाला स्लिम फोन! X70 Air Pro होगा नाम

अपकमिंग Moto X70 Air Pro में तियानक्सी पर्सनल सुपर इंटेलिजेंट एजेंट (AI) होगा और उम्मीद की जा रही है कि यह अपने स्लिम व हल्के डिजाइन और AI फंक्शन्स पर फोकस करेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 दिसंबर 2025 12:13 IST
ख़ास बातें
  • जल्द Moto X70 Air Pro को लॉन्च किया जाएगा
  • Moto X70 Air का हाई-स्पेक्स मॉडल होगा
  • फोन में तियानक्सी पर्सनल सुपर इंटेलिजेंट एजेंट (AI) होने की उम्मीद

अक्टूबर 2025 में लॉन्च हुए Moto X70 Air (ऊपर तस्वीर में) की मोटाई मात्र 5.99mm है

Photo Credit: Lenovo

Lenovo ने Moto X70 Air Pro का लॉन्च कंफर्म कर दिया है। कंपनी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए स्मार्टफोन लॉन्च की पुष्टि की और इसके बारे में कुछ मामूली जानकारी भी शेयर की। अपकमिंग मोटोरोला स्मार्टफोन Moto X70 Air का हाई-स्पेक्स मॉडल होगा, जिसे इसी साल अक्टूबर में चीन में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खूबी इसका स्लिम और हल्का डिजाइन था और माना जा रहा है कि Pro वेरिएंट भी इसी खासियत को लेकर आएगा। हालांकि, अभी तक Motorola ने इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है।

चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में Motorola ने कंफर्म किया है कि जल्द Moto X70 Air Pro को लॉन्च किया जाएगा। आधिकारिक लॉन्च डेट की पुष्टि होना बाकी है, लेकिन यह तय है कि अपकमिंग मोटो फोन का लॉन्च बेहद नजदीक है। रिपोर्ट्स का कहना है कि इस फोन में तियानक्सी पर्सनल सुपर इंटेलिजेंट एजेंट (AI) होगा और उम्मीद की जा रही है कि यह अपने स्लिम व हल्के डिजाइन और AI फंक्शन्स पर फोकस करेगा।

Advertisement

इसका प्रमोशनल स्लोगन 'This Pro looks AI no matter how you look at it', जिसका हिंदी में मतलब है कि 'यह Pro हर तरह से AI जैसा दिखता है।' Lenovo ने अभी तक इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स या लॉन्च डेट को शेयर नहीं किया है, लेकिन अब पहली घोषणा के बाद यह तय है कि इसका लॉन्च नजदीक है। हम आने वाले दिनों में इसके अन्य टीजर्स जारी किए जाने की भी उम्मीद करते हैं।

बात करें मार्केट में पहले से मौजूद Moto X70 Air की, तो अक्टूबर 2025 में लॉन्च हुए इस फोन की मोटाई मात्र 5.99mm और वजन 159 ग्राम है। इसे पावर देना का काम Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 SoC करता है। फोन में 4800mAh बैटरी मिलती है, जो 68W आउटपुट के साथ चार्ज हो सकती है। वायरलेस चार्जिंग भी मौजूद है। फोन में 6.67-inch 1.5K OLED डिस्प्ले मिलता है और रियर में AI सिस्टम से लैस 50MP प्राइमरी कैमरा है। वहीं, फ्रंट में भी 50MP कैमरा दिया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  3. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  6. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  7. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  8. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  9. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  10. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.