मोटो एक्स (2017) की नई तस्वीरें लीक, वीडियो भी आया सामने

मोटो एक्स (2017) की नई तस्वीरें लीक, वीडियो भी आया सामने
ख़ास बातें
  • फोन में 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिया जाएगा
  • मोटो एक्स (2017) में 5.2 इंच डिस्प्ले हो सकता है
  • इस कथित फोन के बारे में पिछले महीने की शुरुआत में पता चला था
विज्ञापन
पिछले महीने की शुरुआत में लेनोवो के कथित मोटो एक्स (2017) स्मार्टफोन की तस्वीरें ऑनलाइन लीक हुईं थीं। अब, इस स्मार्टफोन की नई तस्वीरें और एक 360 डिग्री वीडियो सामने आए हैं। इससे आने वाले मोटो स्मार्टफोन में मोटो मॉड्स के लिए सपोर्ट ना होने का पता चला है। लेकिन इस फोन में फ्लैगशिप मोटो ज़ेड स्मार्टफोन से अलग माइक्रो यूएसबी पोर्ट व हेडफोन जैक दिया जाएगा।

एंड्रॉयड अथॉरिटी और @OnLeaks द्वारा लीक गईं तस्वीरों और वीडियो के अनुसार, मोटो एक्स (2017) में पोगो पिन नहीं होंगे। पोगो पिन के जरिए ही फोन से मोटो मॉड्स को जोड़ा जा सकता है। ख़ास बात है कि फोन में चौकोर फिंगरप्रिंट सेंसर की जगह एक गोल फिंगरप्रिंट सेंसर होगा।

कथित मोटो एक्स (2017) के नाम की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। इस फोन का डाइमेंशन 150x73.8x 8.4 मिलीमीटर और 5.2 इंच डिस्प्ले होने का खुलासा हुआ है। एंड्रॉयड अथॉरिटी के बताया कि कैमरा या स्पीकर की तो इसमें कुछ भी ख़ास होने की उम्मीद नहीं है। फोन के डाइमेंशन को देखते हुए लगता है कि इसमें बड़ी बैटरी दी जा सकती है।

कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया कि लीक तस्वीरें मोटो एक्स (2017) की नहीं हैं। बल्कि ये तस्वीरें कुछ दिनों पहले एफसीसी से पास हुए एक फोन की हैं जिसका कोडनेम 'सेड्रिक' हो सकता है।

अगर ये लीक तस्वीरें मोटो एक्स (2017) स्मार्टफोन की हैं तो इस सीरीज़ के स्मार्टफोन सवालों के घेरे में है। क्योंकि कंपनी ने डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन के ममले में कुछ भी विशेष और नया नहीं किया है।

लेनोवो पिछले कुछ समय से मोटो मॉड्स का प्रसार कर रही है। इस लीक से मोटो एक्स स्मार्टफोन में मोटो मॉड्स सपोर्ट ना होने का पता चला है। कंपनी ने हाल ही में मोटो मॉड्स के लिए पैसा इकट्ठा करने के इरादे से इंडीगोगो के साथ साझेदारी की थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  3. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  4. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  5. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  6. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  7. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  8. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  9. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  10. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »