Moto G9 Plus को लेकर मिली अहम जानकारी, सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट

Moto G9 Plus को कुछ दिनों पहले ही इसे स्पेनिश ऑनलाइन रिटेलर ParatuPC की साइट पर देखा गया था, जिसमें 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 277.15 यूरो (लगभग 24,000 रुपये) बताई गई थी।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 28 जुलाई 2020 17:04 IST
ख़ास बातें
  • Motorola G9 Plus को मिला TUV Rheinland सर्टिफिकेशन
  • 4,700mAh क्षमता की बैटरी से लैस हो सकता है स्मार्टफोन
  • 30 वॉट फास्ट चार्जिंग को लेकर भी मिली जानकारी

Motorola ने हाल ही में Motorola One Vision Plus को लॉन्च किया था

Moto G9 Plus स्मार्टफोन में 4,700mAh की बैटरी होगी और यह 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। इसकी जानकारी टीयूवी रीनलैंड जापान द्वारा दिए गए एक कथित सर्टिफिकेशन से मिली है। हालांकि, यहां उस चार्जर की क्षमता का खुलासा नहीं किया है, जिसे हैंडसेट के साथ दिया जाएगा। इसके अलावा, यह पता चला कि स्मार्टफोन के मॉडल नंबर XT2087-1 और XT2087-2 हैं। ये वही नंबर हैं, जो EEC लिस्टिंग में सामने आए थे।

कथित TUV Rheinland सर्टिफिकेशन को MySmartPrice द्वारा स्पॉट किया गया था। इससे कुछ दिनों पहले ही इसे स्पेनिश ऑनलाइन रिटेलर ParatuPC की साइट पर देखा गया था, जिसमें 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 277.15 यूरो (लगभग 24,000 रुपये) बताई गई थी। जैसा कि हमने बताया कि फोन को दो मॉडल नंबर के साथ देखा गया है, इसलिए यह अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि फोन के दो वेरिएंट्स होंगे।
Advertisement
 

Moto G9 सीरीज़ का एक और फोन Moto G9 Play है जो जुलाई के मध्य में गीकबेंच पर सामने आया था। बेंचमार्किंग साइट ने हैंडसेट के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन को लिस्ट किया है। इंटरनेट पर उपलब्ध दस्तावेज़ के अनुसार, मोटो जी9 प्ले एक ऑक्टा कोर क्वालकॉम प्रोसेसर कोडनेम 'guamp' से लैस है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह स्नैपड्रैगन 600 सीरीज़ का प्रोसेसर हो सकता है और दस्तावेज़ का कहना है कि यह 4 जीबी रैम और Android 10 के साथ आएगा।

इसके अलावा, फोन का कई सर्टिफिकेशन साइट पर सामने आने का मतलब यह भी है कि फोन जल्द ही लॉन्च हो सकता है। हालांकि, अभी तक मोटोरोला की ओर से इसे लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। लेनोवो के स्वामित्व वाली मोटोरोला ने हाल ही में मध्य पूर्व में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर और ट्रिपल रियर कैमरों के साथ Motorola One Vision Plus लॉन्च किया था। इसके अलावा यूरोप में 20W टर्बोपावर चार्ज के साथ 5,000mAh की बैटरी के साथ Moto G 5G Plus को भी पेश किया था।
Advertisement

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  2. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  4. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  5. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  6. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.