Moto G86 Power में मिलेगी 6,720mAh की दमदार बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च

इसमें 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 जुलाई 2025 20:18 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन की 6,720 mAh की बैटरी 33 W चार्जिंग को सपोर्ट करेगी
  • यह 128 GB और 256 GB की स्टोरेज के वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा
  • इसकी स्टोरेज को एक माइक्रोSD कार्ड से 1 TB तक बढ़ाया जा सकेगा

इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Motorola का G86 Power अगले सप्ताह भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन की 6,720 mAh की बैटरी 33 W चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसे तीन कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा और एक मैक्रो मोड के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जाएगा। 

Motorola ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि इस स्मार्टफोन को 30 जुलाई को देश में लॉन्च किया जाएगा। इसकी बिक्री कंपनी की वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए की जाएगी। इसके लिए Cosmic Sky, Golden Cypress और Spellbound कलर्स के विकल्प होंगे। 

Moto G86 Power के स्पेसिफिकेशंस

इसमें 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इसके डिस्प्ले के लिए Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया जाएगा। कंपनी की वेबसाइट पर लिस्टिंग से इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट और 8 GB का LPDDR4x RAM होने की जानकारी मिली है। यह 128 GB और 256 GB की स्टोरेज के वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा। इसकी स्टोरेज को एक माइक्रोSD कार्ड के इस्तेमाल से 1 TB तक बढ़ाया जा सकेगा। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा और एक मैक्रो मोड के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जाएगा। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। 

इस स्मार्टफोन की 6,720 mAh की बैटरी 33 W TurboPower चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसमें  बेहतर ऑडियो के लिए स्टीरियो स्पीकर्स दिए जाएंगे। Moto G86 Power में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। हाल ही में Moto G96 5G को भारत में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 2 दिया गया है। Moto G96 5G के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 17,999 रुपये और 8 GB + 256 GB वाले वेरिएंट का 19,999 रुपये का है। पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन्स के मिड सेगमेंट में कंपनी की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। 

Advertisement


 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  2. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.