Moto G86 Power आज हो रहा भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 6720mAh बैटरी के साथ जानें कैसे होंगे फीचर्स

Motorola आज भारतीय बाजार में Moto G86 Power को लॉन्च करने जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 जुलाई 2025 10:05 IST
ख़ास बातें
  • Moto G86 Power में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर है।
  • Moto G86 Power में 50 मेगापिक्सल का सोनी LYT 600 प्राइमरी कैमरा है।
  • Moto G86 Power में 6,720mAh की बैटरी दी गई है।

Moto G86 Power में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Motorola

Motorola आज भारतीय बाजार में Moto G86 Power को लॉन्च करने जा रहा है। मोटोरोला का आगामी मिड रेंज स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर से लैस है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 15 पर काम करता है। इसमें 6,720mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस फोन में गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन के साथ 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले है। यहां हम आपको Moto G86 Power के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Moto G86 Power आज हो रहा लॉन्च

Advertisement

Moto G86 Power आज यानी कि 30 जुलाई को भारतीय बाजार में दोपहर 12 बजे लॉन्च हो रहा है, जिसका खुलासा कंपनी ने एक X पोस्ट में किया है। यह स्मार्टफोन कॉस्मिक स्काई, गोल्डन कायप्रेस और स्पेलबाउंड कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इस फोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart और कंपनी की वेबसाइट पर होगी।

Moto G86 Power Features, Specification

Motorola की वेबसाइट पर लिस्टिंग के अनुसार, Moto G86 Power में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर मिलेगा। इसमें 8GB LPDDR4x रैम के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज मिलेगी, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। G86 Power में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस होगी। डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन से लैस होगा। 

Advertisement

कैमरा सेटअप के लिए G86 Power में 50 मेगापिक्सल का सोनी LYT 600 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का मैक्रो मोड वाला अल्ट्रावाइड कैमरा और एक फ्लिकर सेंसर है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी शामिल है। Motorola ने आगामी G86 Power में 6,720mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W टर्बोपावर चार्जिंग का सपोर्ट करती है। फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68+IP69 रेटिंग से लैस है। वहीं ड्यूराबिलिटी के लिए MIL-STD 810H रेटिंग भी है। इसमें बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy A56 5G की ये डील
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.