Flipkart ने किया Moto G85 की कीमत का खुलासा, जानें सबकुछ

Moto G85 में 6.67 इंच कर्व्ड pOLED डिस्प्ले है, जिसका FHD+ रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 360Hz टच सैंपलिंग रेट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 जुलाई 2024 13:59 IST
ख़ास बातें
  • Moto G85 में 6.67 इंच कर्व्ड pOLED डिस्प्ले है, जिसका FHD+ रेजॉल्यूशन है।
  • Moto G85 में 50 मेगापिक्सल Sony LYT600 प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Moto G85 में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

Moto G85 में 6.7 इंच की कर्व्ड pOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Motorola

Motorola ने जून में यूरोप में Moto G85 पेश किया था। एक महीने बाद यह भारतीय बाजार में भी रिलीज होने वाला है। ब्रांड ने बीते हफ्ते आगामी स्मार्टफोन का टीजर जारी किया था। अब फ्लिपकार्ट ने इसकी कीमत का खुलासा किया है। हालांकि, यह गलती से हो सकता है, लेकिन प्राइज रेंज इसकी मिड-कैटेगरी के स्टेटस के समान है। आइए Moto G85 के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Moto G85 Price


नए Moto G85 की कीमत Google पर उनके ऐड्स के जरिए देखी गई थी। सर्च लिस्ट के स्पोन्सर्ड सेक्शन में टॉप 12GB + 256GB ऑप्शन के लिए डिवाइस और उसका प्राइस टैग दिखाया गया। जाहिर तौर पर Motorola इस डिवाइस को भारत में 18,999 रुपये में लॉन्च करेगा। आपको बता दें कि यह इसकी वास्तविक लिस्टेड कीमत नहीं है, बल्कि सभी ऑफर लागू होने के बाद की कीमत है। उम्मीद है कि कल 8GB + 128GB बेस वेरिएंट की भी घोषणा की जाएगी, लेकिन इस मॉडल की कीमत अभी भी साफ नहीं है। Moto G85 भारत में 10 जुलाई 2024 यानी कल लॉन्च होने वाला है। Motorola ने पहले ही इसके कई स्पेसिफिकेशन का खुलासा कर दिया है जिससे यह यूरोपीय वर्जन के समान लगता है। 


Advertisement
Moto G85 Specifications


Moto G85 में 6.67 इंच कर्व्ड pOLED डिस्प्ले है, जिसका FHD+ रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 360Hz टच सैंपलिंग रेट और 1600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल Sony LYT600 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा है। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें Qualcomm Snapdragon 6s Gen प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इसमें IP52 रेटिंग दी गई है,जिससे पानी और धूल से सुरक्षा सुनिश्चित होती है। यह स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright, curved display
  • Reliable day-to-day, gaming performance
  • Good primary, macro cameras
  • Long battery life, quick charging
  • Bad
  • Automatic bloatware downloads (can be uninstalled)
  • Notification spam
  • Subpar ultra-wide angle camera
  • Lower performance in benchmark tests
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s Gen 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.