Moto G8 Power Lite की आज दोपहर 12 बजे सेल शुरू, 8,999 रुपये है कीमत

भारत में Moto G8 Power Lite की कीमत 8,999 रुपये है, जिसमें ग्राहकों को 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलता है। स्मार्टफोन को आर्कटिक ब्लू और रॉयल ब्लू रंग विकल्पों में उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 29 मई 2020 11:21 IST
ख़ास बातें
  • Moto G8 Power Lite में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है
  • वाटरड्रॉप नॉच और 5,000 एमएएच क्षमता की बैटरी से लैस आता है स्मार्टफोन
  • आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट के जरिए होगा बिक्री के लिए उपलब्ध

Moto G8 Powe Lite की भारत में कीमत 8,999 रुपये है

Moto G8 Power Lite आज भारत में बिक्री के लिए पेश होने जा रहा है। मोटोरोला का लेटेस्ट बजट फोन फ्लिपकार्ट के जरिए दोपहर 12 बजे खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। मोटो जी8 पावर लाइट ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है और इसमें वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच शामिल है। कंपनी ने स्मार्टफोन को MediaTek के बजट प्रोसेसर Helio P35 के साथ लॉन्च किया है। Moto G8 Power Lite को दो अलग-अलग रंग विकल्पों में खरीद के लिए उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन में 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज शामिल है। मोटो जी8 पावर लाइट में 5,000mAh बैटरी दी गई है।
 

Moto G8 Power Lite price in India, sale offers

भारत में मोटो जी8 पावर लाइट की कीमत 8,999 रुपये है, जिसमें ग्राहकों को 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलता है। स्मार्टफोन को आर्कटिक ब्लू और रॉयल ब्लू रंग विकल्पों में उपलब्ध कराया जाएगा। Moto G8 Power Lite आज दोपहर 12 बजे Flipkart पर होने वाली सेल के जरिए बेचा जाएगा।

Moto G8 Power Lite के साथ सेल ऑफर भी मिल रहा है। जो ग्राहक इस स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदेंगे, उन्हें पांच प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा ग्राहकों को 750 प्रति माह से शुरू होने वाले ईएमआई विकल्प भी मिलेंगे।
 

Moto G8 Power Lite specifications, features

मोटो जी8 पावर लाइट एंड्रॉयड पाई पर चलता है। इसमें 6.5 इंच (729x1600 पिक्सल) का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। इसके अलावा वाटरड्रॉप नॉच, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 269 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी है। इसमें 2.3 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दी गई है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।
Advertisement

स्मार्टफोन तीन रियर कैमरे वाला है। पिछले हिस्से पर प्राइमरी कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। यह एफ/ 2.0 अपर्चर और फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस से लैस है। इसका साथ देगा एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेप्थ लेंस। एचडीआर, ब्यूटी मोड, डुअल कैमरा ब्लर इफेक्ट, टाइमर, पनोरमा, गूगल लेंस इंटीग्रेशन इस फोन का हिस्सा है। फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।

Moto G8 Power Lite की बैटरी 5,000 एमएएच की है और यह 10 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके बारे में 19 घंटे तक के वीडियो प्लेबैक और 100 घंटे तक के ऑडियो प्लेबैक देने का दावा है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस, ए-जीपीएस और ग्लोनास शामिल हैं। फोन का डाइमेंशन 164.94x75.76x9.2 मिलीमीटर है और वज़न 200 ग्राम। स्मार्टफोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Water-repellent design
  • Good battery life
  • Clutter-free Android experience
  • Bad
  • Cameras struggle in low light
  • Display isn’t very bright
  • Slightly weak processor
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी35

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  2. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  3. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  2. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  3. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  4. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  5. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  8. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  9. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  10. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.