Moto G8 Power Lite होगा भारत में 21 मई को लॉन्च, यह हो सकती है कीमत

Moto G8 Power Lite स्मार्टफोन तीन रियर कैमरे वाला है। पिछले हिस्से पर प्राइमरी कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। यह एफ/ 2.0 अपर्चर और फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस से लैस है।

Moto G8 Power Lite होगा भारत में 21 मई को लॉन्च, यह हो सकती है कीमत
ख़ास बातें
  • मोटो जी8 पावर लाइट एंड्रॉयड पाई पर चलता है
  • 8 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिया गया है Moto G8 Power Lite में
  • Moto G8 Power Lite ग्लोबल मार्केट में हो चुका है लॉन्च
विज्ञापन
Moto G8 Power Lite को भारत में 21 मई को लॉन्च किया जाएगा। यह खुलासा ई-कॉमर्स साइट Flipkart ने किया है। फ्लिपकार्ट पर इस मोटोरोला स्मार्टफोन का टीज़र पेज लाइव किया गया है जिस पर लॉन्च की तारीख का ज़िक्र है। याद रहे कि मोटो जी8 पावर लाइट को करीब महीने भर पहले ग्लोबल मार्केट में उतारा गया था। फिलहाल, मोटोरोला के इस हैंडसेट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन इंतजार नहीं लंबा होने वाला। बता दें कि मोटो जी8 पावर लाइट स्मार्टफोन नॉच डिस्प्ले और तीन रियर कैमरे के साथ आता है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है और Motorola का दावा है कि बैटरी एक बार फुलचार्ज होने पर दो दिन तक साथ देगी।  
 

Moto G8 Power Lite price in India (expected)

मोटो जी8 पावर लाइट की भारतीय कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है। ना ही कोई जानकारी लीक हुई है। मैक्सिको में लॉन्च के वक्त बताया गया था कि Moto G8 Power Lite की कीमत 169 यूरो (करीब 13,900 रुपये) है। भारत में कीमत इसी के आसपास हो सकती है।
 

Moto G8 Power Lite specifications

मोटो जी8 पावर लाइट एंड्रॉयड पाई पर चलता है। इसमें 6.5 इंच (729x1600 पिक्सल) का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। इसके अलावा वाटरड्रॉप नॉच, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 269 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी है। इसमें 2.3 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।

स्मार्टफोन तीन रियर कैमरे वाला है। पिछले हिस्से पर प्राइमरी कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। यह एफ/ 2.0 अपर्चर और फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस से लैस है। इसका साथ देगा एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेप्थ लेंस। एचडीआर, ब्यूटी मोड, डुअल कैमरा ब्लर इफेक्ट, टाइमर, पनोरमा, गूगल लेंस इंटीग्रेशन इस फोन का हिस्सा है। फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।

Moto G8 Power Lite की बैटरी 5,000 एमएएच की है और यह 10 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके बारे में 19 घंटे तक के वीडियो प्लेबैक और 100 घंटे तक के ऑडियो प्लेबैक देने का दावा है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस, ए-जीपीएस और ग्लोनास शामिल हैं। फोन का डाइमेंशन 164.94x75.76x9.2 मिलीमीटर है और वज़न 200 ग्राम। स्मार्टफोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Water-repellent design
  • Good battery life
  • Clutter-free Android experience
  • कमियां
  • Cameras struggle in low light
  • Display isn’t very bright
  • Slightly weak processor
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी35
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  10. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  2. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  3. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  4. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  5. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  7. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  8. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  9. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  10. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »