Moto G8 Plus लॉन्च हुआ भारत में, तीन रियर कैमरे हैं इसमें

Moto G8 Plus Launched: मोटो जी8 प्लस लॉन्च कर दिया गया है और इसकी कीमत 13,999 रुपये है। यह दाम 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। मोटो जी8 प्लस की बिक्री Flipkart पर होगी।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 25 अक्टूबर 2019 11:05 IST
ख़ास बातें
  • Moto G8 Plus में 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है
  • स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम हैं मोटो जी8 प्लस में
  • मोटो जी8 प्लस की बैटरी 4,000 एमएएच की है

Moto G8 Plus में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है

Moto G8 Plus Launched: मोटो जी8 प्लस लॉन्च कर दिया गया है। यह Motorola की मिड-रेंज जी सीरीज़ का लेटेस्ट स्मार्टफोन है। Moto G8 Plus तीन रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन है। रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। मोटोरोला वन एक्शन की तरह इस फोन में भी 16 मेगापिक्सल का एक्शन कैमरा दिया गया है। मोटोरोला जी8 प्लस में क्वाड पिक्सल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है। यह बेहतर फोटो लेने में काम आता है। फोन वाटर रेपलेंट डिज़ाइन के साथ आता है और इसमें फास्ट चार्जिंग के लिए 15 वॉट टर्बोपावर के लिए सपोर्ट है। ब्राज़ील मार्केट में Motorola ने मोटो जी8 प्लस के साथ Moto G8 Play और Moto E6 Play को भी लॉन्च किया है। प्रतीत होता है कि मोटो जी8 प्लस के ग्लोबल वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन भारत में पेश किए गए वेरिएंट से थोड़े अलग हैं।
 

Moto G8 Plus price in India

मोटो जी8 प्लस की कीमत 13,999 रुपये है। यह दाम Moto G8 Plus के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। यह कॉस्मिक ब्लू और क्रिस्टल पिंक रंग में मिलता है। मोटो जी सीरीज़ का नया फोन अक्टूबर महीने के अंत से ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर उपलब्ध होगा।
Advertisement


Motorola ने जानकारी दी है कि लॉन्च ऑफर्स के तहत मोटो जी8 प्लस के साथ जियो सब्सक्राइबर्स को 2,200 रुपये कैशबैक, 3,000 रुपये का क्लियरट्रिप वाउचर और 2,000 रुपये का ज़ूमकार वाउचर मिलेगा।
Advertisement
 

Moto G8 Plus specifications

डुअल सिम मोटो जी8 प्लस स्टॉक एंड्रॉयड पाई पर चलता है। कंपनी ने इस फोन को एंड्रॉयड 10 देने का वादा भी किया है। इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है और नॉच यू आकार का है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 655 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं।

Moto G8 Plus तीन रियर कैमरे वाला फोन है। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। यहां Samsung ISOCELL Bright GM1 सेंसर का इस्तेमाल हुआ है। अपर्चर एफ/ 1.79 है। इसका साथ देगा 16 मेगापिक्सल का एक्शन कैमरा। यह एफ/ 2.2 अपर्चर और 117 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आता है। फोन में एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। नाइट मोड, स्पॉट कलर, 4के वीडियो और 1080 स्लो मो वीडियो जैसे कैमरा फीचर्स फोन का हिस्सा हैं।
Advertisement
 

Moto G8 Plus Price in India: मोटो जी8 प्लस की भारत में कीमत 13,999 रुपये



मोटो जी8 प्लस की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। मोटोरोला के इस फोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।
Advertisement

एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, ई-कंपास, फिंगरप्रिंट सेंसर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और मैगनेटोमीटर फोन का हिस्सा हैं। फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है और यह 15 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी ने रिटेल बॉक्स में 15 वॉट का टर्बोपावर चार्जर भी दिया है। मोटो जी8 प्लस का डाइमेंशन 158.35x75.83x9.09 मिलीमीटर है और वज़न 188 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vivid display
  • Very good stereo speakers
  • Useful software features
  • Decent battery life
  • Cameras fare well in daylight
  • Bad
  • Wide-angle camera only shoots video
  • Underwhelming low-light camera performance
  • Not good for heavy gaming
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  3. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  4. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  5. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  3. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  4. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  6. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  7. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  10. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.