Moto G8 Plus की पहली सेल आज, मिलेंगे ये ऑफर्स

Moto G8 Plus की कीमत 13,999 रुपये है। यह दाम Moto G8 Plus के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है।

Moto G8 Plus की पहली सेल आज, मिलेंगे ये ऑफर्स

Moto G8 Plus में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है

ख़ास बातें
  • Moto G8 Plus तीन रियर कैमरे वाला फोन है
  • मोटो जी8 प्लस में 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है
  • मोटोरोला का यह फोन एक्शन कैमरे के साथ आता है
विज्ञापन
Motorola के लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन Moto G8 Plus आज पहली बार सेल के लिए उपलब्ध होगा। मोटो जी8 प्लस की सेल दोपहर 12 बजे शुरू होगी और यह दो रंग में फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। मोटोराला का यह स्मार्टफोन तीन रियर कैमरे के साथ आता है और इसमें प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 16 मेगापिक्सल का एक्शन कैमरा दिया गया है। मोटो जी8 प्लस वाटर रेपलेंट डिज़ाइन के साथ आता है और यह 15 वॉट टर्बो पावर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
 

Moto G8 Plus price in India

मोटो जी8 प्लस की कीमत 13,999 रुपये है। यह दाम Moto G8 Plus के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। यह कॉस्मिक ब्लू और क्रिस्टल पिंक रंग में मिलता है। मोटो जी सीरीज़ का नया फोन अक्टूबर महीने के अंत से ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर उपलब्ध होगा।

Motorola ने जानकारी दी है कि लॉन्च ऑफर्स के तहत मोटो जी8 प्लस के साथ जियो सब्सक्राइबर्स को 2,200 रुपये कैशबैक, 3,000 रुपये का क्लियरट्रिप वाउचर और 2,000 रुपये का ज़ूमकार वाउचर मिलेगा।
 

Moto G8 Plus specifications

डुअल सिम मोटो जी8 प्लस स्टॉक एंड्रॉयड पाई पर चलता है। कंपनी ने इस फोन को एंड्रॉयड 10 देने का वादा भी किया है। इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है और नॉच यू आकार का है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 655 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं।

Moto G8 Plus तीन रियर कैमरे वाला फोन है। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। यहां Samsung ISOCELL Bright GM1 सेंसर का इस्तेमाल हुआ है। अपर्चर एफ/ 1.79 है। इसका साथ देगा 16 मेगापिक्सल का एक्शन कैमरा। यह एफ/ 2.2 अपर्चर और 117 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आता है। फोन में एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। नाइट मोड, स्पॉट कलर, 4के वीडियो और 1080 स्लो मो वीडियो जैसे कैमरा फीचर्स फोन का हिस्सा हैं।

मोटो जी8 प्लस की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। मोटोरोला के इस फोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।

एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, ई-कंपास, फिंगरप्रिंट सेंसर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और मैगनेटोमीटर फोन का हिस्सा हैं। फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है और यह 15 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी ने रिटेल बॉक्स में 15 वॉट का टर्बोपावर चार्जर भी दिया है। मोटो जी8 प्लस का डाइमेंशन 158.35x75.83x9.09 मिलीमीटर है और वज़न 188 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Vivid display
  • Very good stereo speakers
  • Useful software features
  • Decent battery life
  • Cameras fare well in daylight
  • कमियां
  • Wide-angle camera only shoots video
  • Underwhelming low-light camera performance
  • Not good for heavy gaming
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665
फ्रंट कैमरा25-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  2. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  3. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  4. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  5. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  6. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  7. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  8. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  9. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  10. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »