Moto G7 भारत में 25 मार्च 2019 को होगा लॉन्च

Moto G7 India Launch: मोटोरोला ने इस बात से पर्दा उठा दिया है कि कंपनी Moto G7 को भारत में 25 मार्च 2019 को लॉन्च करेगी।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 20 मार्च 2019 14:12 IST
ख़ास बातें
  • 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है Moto G7 में
  • 20,000 रुपये के आसपास हो सकती है Moto G7 की भारत में कीमत
  • Moto G7 में है 6.24 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले

Moto G7 India Launch: मोटो जी7 भारत में 25 मार्च 2019 को होगा लॉन्च

Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी Motorola ने हाल ही में Moto G7 से संबंधित एक टीज़र वीडियो को जारी किया था। लेकिन अब मोटोरोला ने इस बात से पर्दा उठा दिया है कि कंपनी Moto G7 को भारत में 25 मार्च 2019 को लॉन्च करेगी। Motorola पहले ही Moto G7-सीरीज़ के अंतर्गत आने वाले Moto G7 Power स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर चुकी है और अब जल्द मोटो जी7 (Moto G7) भी भारत में लॉन्च होने वाला है। Moto G7 की अहम खासियतों की बात करें तो फोन में 6.24 इंच फुल-एचडी+ (1080x2270 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसके अलावा यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर से लैस है।
 

Moto G7 की भारत में कीमत (उम्मीद)

लॉन्च डेट के अलावा मोटोरोला इंडिया के ट्विटर हैंडल ने फोन से संबंधित अन्य कोई जानकारी साझा नहीं की है। Moto G7 की भारत में कीमत, लॉन्च ऑफर्स और उपलब्धता आदि की जानकारी से पर्दा उठना अभी बाकी है। पिछले महीने ब्राज़ील में आयोजित एक इवेंट में मोटो जी7 को लॉन्च किया गया था। Moto G7 की कीमत 299 डॉलर (करीब 20,700 रुपये) है। Moto G7 की भारत में कीमत इसी के आसपास होने की उम्मीद है।

यह बात भी अभी स्पष्ट नहीं है कि Moto G7 ऑनलाइन एक्सक्लूसिव स्मार्टफोन होगा या फिर इसे रिटेल स्टोर पर बेचा जाएगा। याद करा दें कि पिछले महीने भारत में Moto G7 Power को लॉन्च किया गया था।
 

Moto G7 स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) वाले मोटो जी7 में 6.24 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2270 पिक्सल) मैक्स विज़न एलटीपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। इसमें 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। फोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। फोन में 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है। यह डुअल-सिम फोन 3000 एमएएच बैटरी के साथ आता है जो 15 वाट टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो Moto G7 डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ जुगलबंदी में एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर काम करेगा। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए Moto G7 स्मार्टफोन 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। Moto G7 की लंबाई-चौड़ाई 157x75.3x8 मिलीमीटर और वज़न 172 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2270 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Motorola, Moto G7, Moto G7 Price, Moto G7 Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  4. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  9. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  11. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  12. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  13. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  14. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
  2. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  4. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  5. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  6. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  7. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  9. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  10. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.