Moto G7 सीरीज़ से आज उठ सकता है पर्दा

Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी Motorola आज ब्राज़ील में आयोजित इवेंट के दौरान Moto G7 सीरीज़ को लॉन्च कर सकती है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 7 फरवरी 2019 10:32 IST
ख़ास बातें
  • Moto G7 Plus में हो सकते हैं दो रियर कैमरे
  • Moto G7 Power में होगी 5000 एमएएच की बैटरी
  • मोटो जी7 प्लस में हो सकता है स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर

Moto G7 सीरीज़ से आज उठ सकता है पर्दा

Photo Credit: DroidShout

Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी Motorola आज ब्राज़ील में आयोजित इवेंट के दौरान Moto G7 सीरीज़ को लॉन्च कर सकती है। Moto G7 सीरीज़ के अंतर्गत Moto G7, Moto G7 Plus, Moto G7 Play और Moto G7 Power स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा सकता है। भारतीय समयानुसार इवेंट की शुरुआत शाम 5.30 बजे होगी। इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग Motorola के सोशल प्लेटफॉर्म पर की जाएगी।

आप चाहें तो Motorola के ब्राज़ील ट्विटर हैंडल को फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते हैं। मोटोरोला की वेबसाइट पर जाकर इच्छुक ग्राहक रजिस्टर कर सकते हैं। आधिकारिक लॉन्च से पहले मोटो जी7 सीरीज़ को लेकर कई लीक रिपोर्ट भी सामने आ चुकी हैं। लीक हुई जानकारी से पता चला है कि Moto G7 और Moto G7 Plus में डुअल रियर कैमरा सेटअप, वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच और बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। Moto G7 Play और Moto G7 Power में सिंगल रियर कैमरा और फोन के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह मिल सकती है।
Advertisement

यूरोपियन मार्केट में Moto G7 की कीमत 300 यूरो (लगभग 24,400 रुपये), Moto G7 Plus की कीमत 360 यूरो (लगभग 29,300 रुपये), Moto G7 Play की कीमत 149 यूरो (लगभग 12,100 रुपये), Moto G7 Power की कीमत 209 यूरो (लगभग 17,000 रुपये) हो सकती है। मोटो जी7 प्ले को ग्लोड और ब्लू रंग, मोटो जी7 पावर को ब्लैक और पर्पल रंग, मोटो जी7 को ब्लैक और व्हाइट रंग तो वहीं, मोटो जी7 प्लस के रेड और ब्लू कलर वेरिएंट लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
 

Moto G7 स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)

लीक हुई लिस्टिंग के मुताबिक, Moto G7 में 6.24 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2270 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज और 3000 एमएएच की बैटरी होगी। यह डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। एक एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का सेंसर होगा और इसके साथ जुगलबंदी में काम करेगा एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जाएगा। हैंडसेट में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 4 जी एलटीई सपोर्ट, ब्लूटूथ वर्जन 4.2 और 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक दिया जा सकता है।
Advertisement
 

Moto G7 Power स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)

मोटो जी7 पावर 6.2 इंच के एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम के साथ आएगा। फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी होगी। फोन एफ/ 2.0 अपर्चर वाले 12 मेगापिक्सल के रियर कैमरे और एफ/ 2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आएगा। यह मोटो जी7 सीरीज़ का सबसे वज़नदार फोन होगा, 193 ग्राम के साथ।
 

Moto G7 Play स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)

बनावट में Moto G7 Play नए मोटो जी7 लाइनअप का सबसे छोटा फोन होगा। यह 5.7 इंच के एचडी+ (720x1512 पिक्सल) डिस्प्ले से लैस होगा।  फोन ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम के साथ आएगा। इसकी बैटरी 3,000 एमएएच की होगी। 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। यह फोन भी एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा।
 

Moto G7 Plus स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)

मोटो जी7 प्लस में मोटो जी7 की तरह 6.24 इंच का डिस्प्ले होगा। हालांकि, इसमें ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर दिया जाएगा। फोन के दो वेरिएंट होंगे- एक 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ और दूसरा 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज के साथ। हालांकि, यह शुरुआती वेरिएंट होगा। अन्य वेरिएंट के रैम और स्टोरेज के बारे में स्थिति साफ नहीं है। इस फोन में भी पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप होगा। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल (एफ/ 1.7 अपर्चर) का होगा और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल (एफ/ 2.2 अपर्चर) का। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जाएगा। मोटो जी7 की तरह यह फोन 3,000 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2270 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2270 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1512 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.