Moto G7, Moto G7 Plus, Moto G7 Power और Moto G7 Play से उठा पर्दा, जानें खासियतें

Motorola ने गुरुवार को अपनी नई Moto G7 सीरीज़ से पर्दा उठाया। कंपनी ने ब्राज़ील में आयोजित एक इवेंट में मोटो जी7 सीरीज़ के चार स्मार्टफोन को पेश किया। हम बात कर रहे हैं Moto G7, Moto G7 Plus, Moto G7 Play और Moto G7 Power की।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 7 फरवरी 2019 20:00 IST
ख़ास बातें
  • Moto G7 की कीमत 299 डॉलर (करीब 21,300 रुपये) है
  • Moto G7 Power को 249 डॉलर (करीब 17,800 रुपये) में बेचा जाएगा
  • Moto G7 Play की कीमत है 199 डॉलर (करीब 14,200 रुपये)

Moto G7 सीरीज़ के चार स्मार्टफोन हुए लॉन्च

Motorola ने गुरुवार को अपनी नई Moto G7 सीरीज़ से पर्दा उठाया। कंपनी ने ब्राज़ील में आयोजित एक इवेंट में मोटो जी7 सीरीज़ के चार स्मार्टफोन को पेश किया। हम बात कर रहे हैं Moto G7, Moto G7 Plus, Moto G7 Play और Moto G7 Power की। ये हैंडसेट पूरे दिन की बैटरी लाइफ और बेहतर कैमरा परफॉर्मेंस के दावे के साथ आते हैं। मोटोरोला के लिए मोटो जी7 पर बड़ा दांव है, क्योंकि बीते साल कंपनी स्मार्टफोन मार्केट में कुछ खास नहीं कर पाई थी। Motorola के मुताबिक, नए फोन की बिक्री सबसे पहले ब्राज़ील और मैक्सिको से शुरू होगी। इसके बाद भारत लाया जाएगा।

देखा जाए तो साल 2019 में Moto G7 सीरीज़ स्मार्टफोन की दुनिया में पहली बड़ी एंट्री है। ज़्यादातर कंपनियां मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 में अपने पोर्टफोलियो का खुलासा करेगीं। दक्षिण कोरियाई सैमंसग ने हाल ही अपनी गैलेक्सी एम सीरीज़ के दो नए स्मार्टफोन Galaxy M20 और Galaxy M10 मार्केट में उतारे थे। सैमसंग की गैलेक्सी एम सीरीज़ की सीधी भिड़ंत Moto G7 सीरीज़ से होगी।
 

Moto G7 सीरीज़ की कीमत और उपलब्धता

Motorola के मुताबिक, Moto G7 की कीमत 299 डॉलर (करीब 21,300 रुपये) है और Moto G7 Plus का दाम 299.99 यूरो (करीब 24,500 रुपये) रखा गया है। Moto G7 Power को 249 डॉलर (करीब 17,800 रुपये) और Moto G7 Play को 199 डॉलर (करीब 14,200 रुपये) में बेचा जा रहा है। कंपनी ने मोटो जी7 सीरीज़ को भारत लाए जाने के बारे कुछ साफ नहीं बताया है। सिर्फ इतना कहा है कि सबसे पहले Moto G7 Power को लाया जाएगा।

मोटो जी7, मोटो जी7 प्लस, मोटो जी7 प्ले और मोटो जी7 पावर एंड्रॉयड पाई पर चलेंगे। ये सारे हैंडसेट डिस्प्ले नॉच के साथ आते हैं। Moto G7 सीरीज़ स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर, 4जी एलटीई सपोर्ट और अन्य कनेक्टिविटी विकल्प के साथ आएंगे।
Advertisement
 

Moto G7 स्पेसिफिकेशन

मोटो जी7 में 6.24 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2270 पिक्सल) मैक्स विज़न डिस्प्ले है। इसमें 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। फोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। फोन में 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है। यह डुअल-सिम फोन 3000 एमएएच बैटरी के साथ आता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Moto G7 डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ जुगलबंदी में एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर काम करेगा। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।
Advertisement
 

Moto G7 Plus स्पेसिफिकेशन

मोटो जी7 प्लस में मोटो जी7 की तरह 6.24 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2270 पिक्सल) मैक्स विज़न डिस्प्ले दिया गया है। लेकिन इसमें 1.8 गीगाहर्ट्ज़ वाला क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर दिया गया है। 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।

फोटोग्राफी के लिए Motorola ने डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल (एफ/ 1.7) का है और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल (एफ/ 2.2) का। डुअल कैमरा सेटअप ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन से लैस है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
Advertisement
 

Moto G7 Power स्पेसिफिकेशन

Moto G7 Power में मोटो जी7 और मोटो जी7 प्लस से छोटी स्क्रीन है। यह 6.2 इंच के एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले से लैस है। मोटो जी7 पावर की सबसे अहम खासयित है 5,000 एमएएच की बैटरी। कंपनी का दावा है कि यह 55 घंटे तक साथ निभाएगी। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं। Motorola के इस फोन में पिछले हिस्से पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का कैमरा है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।
 

Moto G7 Play स्पेसिफिकेशन

यह सीरीज़ का सबसे सस्ता फोन है। Moto G7 Play में 5.7 इंच का मैक्स विज़न स्क्रीन दी गई है। यह डिस्प्ले एचडी+ (720x1512 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। Moto G7 Play 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे और 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2270 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2270 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1512 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  2. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.