108MP कैमरा वाले Moto G60 की सेल भारत में आज, जानें कीमत और अन्य खूबियां

Moto G60 की कीमत भारत में 17,999 रुपये तय की गई है, जिसमें फोन का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। फोन में डायनमिक ग्रे और फ्रॉस्टेड शैम्पेन कलर ऑप्शन मौजूद है। फोन की सेल आज Flipkart के माध्यम से दोपहर 12 बजे शुरू होगी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 27 अप्रैल 2021 11:03 IST
ख़ास बातें
  • Moto G60 की सेल Flipkart पर होगी शुरू
  • मोटो जी60 बजट-फ्लैगशिप कैटेगरी का फोन है
  • ICICI Bank कार्ड्स के जरिए फोन पर मिल रहा 1,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउ

फोन में डायनमिक ग्रे और फ्रॉस्टेड शैम्पेन कलर ऑप्शन मौजूद है

Moto G60 स्मार्टफोन की सेल भारत में आज 27 अप्रैल को पहली बार आयोजित की जाने वाली है। Motorola फोन भारत में पिछले हफ्ते Moto G40 Fusion के साथ लॉन्च किया गया था। मोटो जी60 स्मार्टफोन में 120हर्ट्ज़ डिस्प्ले के साथ होल-पंच डिज़ाइन के साथ-साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। मोटो जी60 स्मार्टफोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा फीचर किया गया है। इसके अलावा, फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732जी प्रोसेसर से लैस है। मोटो जी60 बजट-फ्लैगशिप कैटेगरी का फोन है, जिसकी कीमत 20,000 रुपये से कम है। वहीं, इस फोन की टक्कर मार्केट में Realme 8 Pro और Samsung Galaxy M31s जैसे स्मार्टफोन्स से होती है।
 

Moto G60 price in India, sale offers

Moto G60 की कीमत भारत में 17,999 रुपये तय की गई है, जिसमें फोन का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। फोन में डायनमिक ग्रे और फ्रॉस्टेड शैम्पेन कलर ऑप्शन मौजूद है। फोन की सेल आज Flipkart के माध्यम से दोपहर 12 बजे शुरू होगी।

सेल ऑफर की बात करें, तो ICICI Bank कार्ड्स के जरिए फोन खरीदने वाले ग्राहकों को 1,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प के साथ-साथ एक्सचेंज ऑफर भी पेश कर रही है।
 

Moto G60 specifications

डुअल-सिम (नैनो) मोटो जी60 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर काम करता है। इसमें 6.8 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10 सपोर्ट के साथ आता है। Moto G60 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732जी प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 6 GB रैम मौजूद है। फोन की इंटरनल स्टोरेज 128 जीबी है, जिसके आप 1 टीबी तक बढ़ा सकते हैं।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए मोटो जी60 फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा f/1.7 लेंस के साथ 108 मेगापिक्सल का है। सेटअप में f/2.2 लेंस और 118 डिग्री फिल्ड ऑफ व्यू के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर है और f/2.4 लेंस के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। फोन में एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में f/2.2 लेंस के साथ 32 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

मोटो जी60 फोन में 6,000mAh की बैटरी शामिल है, जो 20W टर्बोपावर चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें , 3.5mm ऑडियो जैक, ब्लूटूथ वी5.0, Wi-Fi 802.11 ac, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट आदि शामिल है। फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर व थिंकशील्ड सिक्योरिटी पोर्टफॉलियो दिया गया है। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर और सेंसर हब शामिल हैं।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 120Hz display refresh rate
  • Clean software
  • Decent performance
  • Bad
  • Average camera quality
  • Bulky and unwieldy
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2460 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  5. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  6. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  7. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  8. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  9. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  10. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.