Moto G6 Plus भारत में 'जल्द' आएगा, टीज़र ज़ारी

Moto G6 Plus को भारत में लॉन्च किए जाने के संबंध में मोटोरोला ने टीज़र ज़ारी किया है। मोटोरोला इंडिया ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके स्मार्टफोन का "coming soon" टीज़र ज़ारी किया है।

Moto G6 Plus भारत में 'जल्द' आएगा, टीज़र ज़ारी
ख़ास बातें
  • Moto G6 Plus में 5.93 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है
  • स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम के साथ आता है मोटो जी6 प्लस
  • मोटो जी6 प्लस में रियर पर 12 और 5 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप है
विज्ञापन
Moto G6 Plus को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस मिड-रेंज स्मार्टफोन को भारत में लाने को लेकर टीज़र ज़ारी किया है। बता दें कि करीब तीन महीने पहले ही मोटो जी6 प्लस को ब्राज़ील में पेश किया गया था। इस इवेंट में Moto G6 Plus के साथ Moto G6 और Moto G6 Play को भी उतारा गया था। मोटो जी6 और मोटो जी6 प्ले तो पहले ही भारतीय मार्केट में लॉन्च किए जा चुके हैं। अब Moto G6 Plus की बारी है जो इस मोटो जी6 सीरीज़ का सबसे प्रीमियम हैंडसेट है। यह बाकी दोनों मोटो जी6 फोन की तुलना में बड़े डिस्प्ले, तेज़ प्रोसेसर और ज़्यादा रैम के साथ आता है। फिलहाल, मोटो जी6 प्लस की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

Moto G6 Plus को भारत में लॉन्च किए जाने के संबंध में मोटोरोला ने टीज़र ज़ारी किया है। मोटोरोला इंडिया ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके स्मार्टफोन का "coming soon" टीज़र ज़ारी किया है। टीज़र में एक 16 सेकेंड के वीडियो का इस्तेमाल हुआ है जो भारत में मोटो जी6 प्लस को लाने की ओर इशारा है। कंपनी का दावा है कि यह फोन स्मार्ट कैमरा के साथ आता है।
 
moto
 

Moto G6 Plus कीमत

ब्राज़ील में Moto G6 Plus की कीमत 299 यूरो (तकरीबन 24,350 रुपये) रखी गई है। भारत में इस फोन की कीमत क्या होगी? इस सवाल का जवाब आने वाले समय में मिल जाएगा। बता दें कि Moto G6 की कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। दूसरी तरफ, Moto G6 Play का सिर्फ एक वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला है। इसका दाम 11,999 रुपये है। Moto G6 हैंडसेट अमेज़न इंडिया पर मिलता है। वहीं मोटो जी6 प्ले को फ्लिपकार्ट पर बेचा जाता है।
 
i56eq16k

moto g6 plus में हैं दो रियर कैमरे

Moto G6 Plus स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम Moto G6 Plus में 5.93 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 18:9 आस्पेक्ट रेशियो से लैस है। स्मार्टफोन स्टॉक एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता है। स्मार्टफोन 2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम के साथ आता है। कैमरे की बात करें तो इसके रियर पर 12 और 5 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। रियर पर डुअल टोन लेंस एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। फ्रंट में सेल्फी फ्लैश का लाभ भी यूज़र को मिलेगा।

फोन की स्टोरेज 64 जीबी है, इसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ाया जाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से फोन में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ, यूएसबी, हेडफोन जैक दिए गए हैं। मोटो जी6 प्लस की बैटरी 3200 एमएएच की है, यह टर्बोपावर तकनीक सपोर्ट करती है। दावा किया गया है कि 15 मिनट चार्जिंग में बैटरी 7 घंटे तक साथ निभाएगी। हैंडसेट का वज़न 165 ग्रा
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.93 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 630
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Moto
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  3. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  9. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  10. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »