Moto G6 और Moto G6 Play भारत में लॉन्च, जानें कीमत

नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में Moto G6 और Moto G6 Play को भारत में लॉन्च कर दिया गया। याद रहे कि मोटोरोला के इन दोनों स्मार्टफोन को Moto G6 Plus के साथ इस साल अप्रैल महीने में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 जून 2018 13:53 IST
ख़ास बातें
  • मोटो जी6, मोटो जी6 प्ले में हैं 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाले लंबे डिस्प्ले
  • Moto G6 एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर मिलेगा
  • मोटो जी6 प्ले फ्लिपकार्ट पर मिलेगा

Moto G6 की कीमत 13,999 रुपये से होती है शुरू

नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में Moto G6 और Moto G6 Play को भारत में लॉन्च कर दिया गया। याद रहे कि मोटोरोला के इन दोनों स्मार्टफोन को Moto G6 Plus के साथ इस साल अप्रैल महीने में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया था। मोटो जी6 प्लस को फिलहाल भारतीय मार्केट में नहीं उतारा गया है। मोटो जी6 और मोटो जी6 प्ले में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाले लंबे डिस्प्ले दिए गए हैं। Moto ने इसे मोटो विज़न डिस्प्ले का नाम दिया है। इसमें आईपीएस पैनल का इस्तेमाल हुआ है। बता दें कि Moto G6 एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया और मोटो जी6 प्ले फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। इसके अलावा दोनों फोन मोटो हब में भी उपलब्ध होंगे।
 

Moto G6 और Moto G6 Play की भारत में कीमत व लॉन्च ऑफर

Moto G6 की कीमत भारत में 13,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। इस कीमत में मोटो जी6 की सीधी भिड़ंत Xiaomi Redmi Note 5 Pro और Asus ZenFone Max Pro M1 से होगी। इसे इंडिगो और सिल्वर रंग में उपलब्ध कराया जाएगा।

दूसरी तरफ, Moto G6 Play की कीमत 11,999 रुपये है। इसका सिर्फ एक वेरिएंट है जो 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस है। इस कीमत में हैंडसेट की सीधी भिड़ंत Redmi Note 5 से होगी। यह स्मार्टफोन गोल्ड और इंडिगो रंग में ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा।
 

Moto G6, Moto G6 Play स्पेसिफिकेशन

Moto G6 में 5.7 इंच की मैक्स विज़न आईपीएस स्क्रीन दी गई है, जो फुल एचडी प्लस (1080x2160 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर है, सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.8 गीगाहर्ट्ज़ है। इसका साथ देता है एड्रेनो 506 जीपीयू। रैम के दो विकल्प हैं- 3 जीबी या 4 जीबी। यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है।
Advertisement
 

Moto G6 है डुअल रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन

Moto G6 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का जो एफ/1.8 अपर्चर वाला है। कंपनी ने कैमरे में स्लोमोशन वीडियो रिकॉर्डिंग, बोकेह डेप्थ-ऑफ-फील्ड पोर्ट्रेट मोड और टेक्स्ट स्कैनर मोड होने की बात कही है। टेक्स्ट स्कैनर मोड तस्वीर को टेक्स्ट में कनवर्ट करता है। वहीं, स्पॉट कलर मोड में यूज़र सिर्फ एक ऑब्जेक्ट के कलर को रिटेन कर सकते हैं, बाकी तस्वीर मोनोक्रोम हो जाएगी। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। यह ब्यूटिफिकेशन मोड के साथ ग्रुप सेल्फी मोड के साथ आता है। फ्रंट और रियर कैमरे में कंपनी का फेस फिल्टर्स फीचर भी है।

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया, भारत में स्टोरेज पर आधारित मोटो जी6 के दो वेरिएंट होंगे- 32 जीबी या 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। मोटो जी6 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। इस फोन में होम बटन ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 154.5x72.4x8.3 मिलीमीटर है और वज़न 167 ग्राम। स्मार्टफोन में जान फूंकने का काम करेगी 3000 एमएएच की बैटरी। इसके साथ टर्बोपावर चार्जर दिया गया है।
Advertisement

अब बात Moto G6 Play की। यह डुअल सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता है। इसमें 5.7 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) मैक्स विज़न आईपीएस डिस्प्ले है। स्मार्टफोन 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए इंटीग्रेटेड है 505 जीपीयू। इसके साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं।
 

moto g6 play की अहम खासियत है 4000 एमएएच की बैटरी

Moto G6 Play मे सिर्फ एक रियर कैमरा है। यह 13 मेगापिक्सल का सेंसर है जो एफ/2.0 अपर्चर लेंस के साथ आता है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का 80 डिग्री वाइड-एंगल लेंस दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।
Advertisement

Moto G6 Play के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन में 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो टर्बोपावर चार्जर के साथ आती है। इसका डाइमेंशन  154.4x72.2x8.95 मिलीमीटर है और वज़न 173 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Gorgeous design
  • Compact and well-built
  • Clean and feature-laden software package
  • Bad
  • Average cameras
  • Facial recognition is slow and inaccurate
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sleek and compact
  • Good battery life
  • Near-stock Android
  • Bad
  • Middling performance
  • Average cameras
  • Low-resolution display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Lenovo

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  2. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  3. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  4. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  5. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  6. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  7. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  2. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  3. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  4. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  5. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  6. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  7. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  8. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  9. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.