5000mAh बैटरी, 6GB रैम के साथ Moto G52 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और ऑफर्स

भारत में Moto G52 के 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये है। फोन 6GB + 128GB मॉडल में भी आता है, जिसकी कीमत 16,499 रुपये रखी गई है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 25 अप्रैल 2022 14:56 IST
ख़ास बातें
  • Moto G52 के 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये है
  • 6GB + 128GB मॉडल 16,499 रुपये में खरीदा जा सकता है
  • 27 मई से फ्लिपकार्ट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए बेचा जाएगा

Moto G52 की भारत में कीमत 14,499 रुपये से शुरू होती है

Moto G52 को सोमवार को भारत में लॉन्च किया गया। नया मोटोरोला फोन पिछले साल के Moto G51 5G का सक्सेसर है और 90Hz pOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरे मिलते हैं। स्मार्टफोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर भी हैं, जो डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट और स्नैपड्रैगन साउंड टेक्नोलॉजी से लैस हैं। Moto G52 एक ऑक्टा-कोर Qualcomm Snapdragon 680 चिपसेट पर काम करता है और 6GB तक रैम के साथ आता है। इसमें 128GB तक का ऑनबोर्ड स्टोरेज भी मिलता है। भारत में Moto G52 का मुकाबला Redmi 10 Power, Oppo K10 और Realme 9i से होगा।
 

Moto G52 price in India, launch offers

भारत में Moto G52 के 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये है। फोन 6GB + 128GB मॉडल में भी आता है, जिसकी कीमत 16,499 रुपये रखी गई है। ये गई कीमतें "इंट्रोडक्ट्री" हैं, जिसका मतलब है कि आने वाले समय में कीमतों में कुछ बदलाव हो सकते हैं। हालांकि, मोटोरोला ने अभी तक इसे लेकर कोई सटीक जानकारी नहीं दी है। Moto G52 में चारकोल ग्रे और पोर्सिलेन व्हाइट कलर ऑप्शन मिलेंगे। फोन 27 मई को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए बेचा जाएगा।

Moto G52 पर मिलने वाले लॉन्च ऑफर की बात करें, तो इसमें HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। Jio यूजर्स को 2,549 रुपये के बेनिफिट्स मिलेंगे, जिसमें रिचार्ज पर 2,000 रुपये का कैशबैक और सालाना Zee5 सब्सक्रिप्शन पर 549 की छूट शामिल है। 
 

Moto G52 specifications

डुअल-सिम (नैनो) मोटो जी52 Android 12 पर चलता है और इसमें 6.6 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) pOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट शामिल है। डिस्प्ले में 360Hz टच सैंपलिंग रेट, DCI-P3 कलर गैमट ​​और DC डिमिंग भी शामिल है। Moto G52 में स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट, Adreno 610 GPU और 6GB तक LPDDR4X रैम है।
Advertisement

कैमरों की बात करें, तो Moto G52 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें f/1.8 लेंस के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है, साथ ही 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर है जो डेप्थ सेंसर के रूप में भी काम करता है। कैमरा सेटअप में f/2.4 लेंस के साथ एक 2-मेगापिक्सल सेंसर भी शामिल है। सेल्फी लेने और वीडियो चैट के लिए फोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसमें f/2.45 लेंस शामिल है।

Moto G52 में 128GB तक का UFS-बेस्ड MCP (uMCP) स्टोरेज है, जो माइक्रोएसडी कार्ड (1TB तक) के जरिए एक्सपेंड हो सकती है।
Advertisement

मोटोरोला फोन के कनेक्टिविटी विकल्पों में 4G LTE, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, एफएम रेडियो, जीपीएस/ ए-जीपीएस, USB Type-C, एनएफसी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी शामिल है।

Moto G52 में 5,000mAh की बैटरी है, जो 33W TurboPower फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है (रिटेल बॉक्स में सपोर्टेड चार्जर बंडल मौजूद)। इसके अलावा Moto G52 का डाइमेंशन 160.98x74.46x7.99mm और वजन 169 ग्राम है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp pOLED display, 90Hz refresh rate
  • Good battery life, 33W fast charging
  • Android 12 out of the box
  • Android security updates for three years
  • Bad
  • Average cameras
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  2. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  3. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  4. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  5. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  6. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  8. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  9. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  10. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.