मोटो जी5 भारत में लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 4 अप्रैल 2017 13:31 IST
ख़ास बातें
  • मोटो जी5 की कीमत 11,999 रुपये है
  • भारत में इस फोन का 3 जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किया गया है
  • यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिय पर मिलेगा
लेनोवो ने मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में अपना मोटो जी5 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया। मोटो जी5 की कीमत 11,999 रुपये है।  हैंडसेट की बिक्री मंगलवार रात को 12 बजे से अमेज़न इंडिया पर शुरू होगी। यह फोन लूनर ग्रे और फाइन गोल्ड कलर में मिलेगा। अमेज़न प्राइम ग्राहकों के लिए स्पेशल लॉन्च ऑफर भी लॉन्च किए हैं।

एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ खरीदने पर 1,000 रुपये का एक्सचेंज मिलेगा। इसके अलावा पुराने फोन के साथ एक्सचेंज ऑफर में लेने पर 500 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी। मोटो जी5 को लॉन्च ऑफर के तहत लेने पर  सैनडिस्क अल्ट्रा 16 जीबी माइक्रोएसडी कार्ड भी मुफ्त मिलेगा। वहीं सभी प्राइम मेंबर को 1,000 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा।

मोटो जी5 के होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर को इंटीग्रेट किया गया है। इस फोन में गूगल असिस्टेंट भी है। लेकिन पिछले महीने लॉन्च हुए मोटो जी5 प्लस (रिव्यू) की तरह ही इस फोन में भी यह फ़ीचर जल्द ही एक अपडेट के जरिए दिया जाएगा। इस फोन में वाटट-रीपेलेंट नैनो-कोटिंग है। मोटो जी5 प्लस की तरह ही जी5 में भी मोटोरोला के एक्सक्लूसिव फ़ीचर मोटो डिस्प्ले, एक्शंस, ट्विस्ट जेस्चर और एक वन बटन नैव मोड है जिससे यूज़र फिंगरप्रिंट सेंसर पर स्वाइप कर इंटरफेस के नेविगेट कर सकते हैं।

बता दें कि मोटो जी5 में 5 इंच का फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 है जबकि स्क्रीन डेनसिटी 441 पीपीआई है। इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर है। इस फोन में 3 जीबी रैम है। स्टोरेज 32 जीबी है। इसके अलावा स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) सपोर्ट भी होगा।
Advertisement

मोटो जी5 में 2800 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कैमरे की बात करें तो मोटो जी5 में पीडीएएफ, अपर्चर एफ/2.0 और डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। जबकि सेल्फी लेने के लिए 5 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस का फ्रंट कैमरा है।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए मोटो जी5 में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, जीपीएस/ए-जीपीएस, ब्लूटूथ 4.2, माइक्रो-यूएसबी और 35 एमएम हेडफोन जैक है। इसके अलावा एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर है। फोन का डाइमेंशन 144.3x73x9.5 मिलीमीटर और वज़न 144.5 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Light and easy to grip
  • Stock Android Nougat
  • Decent camera
  • Image backups via Google Photos for two years
  • Bad
  • Heating issues
  • Average battery performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  2. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  3. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  4. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए iPhone 17, iPhone 15 मॉडल!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए iPhone 17, iPhone 15 मॉडल!
  2. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  3. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  4. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  5. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  6. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  7. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  9. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  10. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.