मोटो जी4 और जी4 प्लस को भारत में एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट मिलना शुरू

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 29 दिसंबर 2016 15:44 IST
ख़ास बातें
  • मोटो जी4 और जी4 प्लस में एंड्रॉयड नूगा अपडेट मिलना शुरू हो गया है
  • नूगा अपडेट के साथ ही फोन में कई सारे नए फ़ीचर एक्टिव हो गए हैं
  • कंपनी अक्टूबर से सोक टेस्टिंग कर रही है
लेनोवो ने आखिरकार भारत में मोटोरोला मोटो जी4 और मोटो जी4 प्लस डिवाइस में एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट जारी कर दिया है। इससे पहले अक्टूबर से अब तक कई बार कंपनी ने इन अपडेट के लिए सोक टेस्टिंग की है।

एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट के साथ ही नए मोटो एक्शन जैसे कि स्वाइप कर स्क्रीन को वन हैंडेड मोड पर लाना। इसके अलावा स्क्रीन ऑन होने पर और फिंगरप्रिंट सेंसर (मोटो जी4 प्लस में) टच करने पर लॉक को डिसेबल व इनेबल करने के लिए एक नई सेटिंग दी गई है। इस सेटिंग को एक्सेस करने के लिए स्क्रीन लॉक गियर आइकन पर टैप करना होगा।
Advertisement

(जानें: मोटो जी4 प्ले बनाम मोटो जी4 प्लस बनाम मोटो जी4)
 

एंड्रॉयड नूगा अपडेट का बिल्ड नंबर एनपीजे25.93-11 है। अगर यूज़र को अपडेट के लिए नोटिफिकेशन मैसेज मिले तो उन्हें ''यस, आई एम इन'' पर क्लिक करना होगा। एक बार अपडेट डाउनलोड करने के बाद 'इंस्टॉल नाउ' पर क्लिक करें। जिन्हें नोटिफिकेशन मैसेज नहीं मिला है वे सेटिंग > अबाउट फोन > सिस्टम अपडेट्स में जाएं और अगर अपडेट उपलब्ध हैं तो आगे की प्रक्रिया पूरी करें।  इन अपडेट को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है। अभी इन अपडेट को भारत में ही जारी किया जा रहा है और दूसरे बाजारों में इन अपडेट के जल्द मिलने की उम्मीद है।
Advertisement

( यह भी पढ़ें: क्या आपके मोटोरोला स्मार्टफोन को मिलेगा एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट? जानें )
Advertisement

सबसे ख़ास बात कि जब आप फोन को एंड्रॉयड नूगा पर अपडेट करेंगे तो आपको लेनोवो की ब्रांडिंग के साथ 'हैलो मोटो' की सिग्नेचर टोन सुनाई पड़ेगी। इसके अलावा मल्टी-विंडो व्यू, वर्क मोड, डेटा सेवर, डोज़ मोड, नोटिफेकेशन कंट्रोल, क्विक सेटिंग बार, नोटिफिकेशन डायरेक्ट रिप्लाई, जैसे नए फ़ीचर मिलेंगे।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sleek design and good build
  • Vivid display
  • Strong battery life
  • Near-stock version of Android
  • Improved camera app
  • Bad
  • No NFC
  • Low-light camera performance is average
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 617

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good screen
  • Decent performance
  • Near-stock Android
  • Good battery life
  • Bad
  • Average camera performance
  • No fingerprint sensor
  • Not worth the price
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 617

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Motors की Sierra EV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5-स्टार रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors की Sierra EV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5-स्टार रेटिंग
  2. Nvidia ने चीन को दिया झटका, एडवांस्ड चिप्स की बिक्री रोकी
  3. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है Snapdragon का आगामी चिपसेट
  4. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, लीक हुए प्राइसेज
  5. Honor ने लॉन्च की 18 दिन तक की बैटरी लाइफ वाली Watch 6 Pro, मिलेंगे 120+ स्पोर्ट्स मोड
  6. Siri AI से कमाई की तैयारी में Apple, लिमिट खत्म होते ही यूजर्स को देने होंगे पैसे
  7. Apple की iPhone 18 और iPhone Air 2 को जल्द लॉन्च करने की तैयारी 
  8. Sony WH-CH730N, WH-CH530 वायरलेस हेडफोन लॉन्च: सिंगल चार्ज में 3 दिन तक चलेगी बैटरी
  9. GTA 6 Earnings: पहले 3 दिन में टूट सकते हैं कमाई के सारे रिकॉर्ड, आंकड़ा सुनकर उड़ जाएंगे होश!
  10. GTA 6 का भारत से बड़ा कनेक्शन, बेंगलुरु में 1,600 से ज्यादा डिवेलपर्स प्रोजेक्ट में शामिल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.