7000mAh बैटरी, Dimensity 6400 चिपसेट वाला Moto G37 Power लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Motorola ने भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Moto G37 Power लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 मई 2026 12:57 IST
ख़ास बातें
  • Moto G37 Power में 6.7 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिलती है।
  • Moto G37 Power में 7000mAh की बैटरी मिलती है।
  • Moto G37 Power में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Moto G37 Power में 6.7 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिलती है।

Photo Credit: Motoarola

Motorola ने भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Moto G37 Power लॉन्च किया है। G37 Power में 30W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग के साथ 7000mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा से लैस किया गया है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर दिया गया है। धूल और पानी से बचाव के लिए यह फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है। आइए Moto G37 Power के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Moto G37 Power Price

Moto G37 Power के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट Flipkart, मोटोरोला की आधिकारिक साइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर 25 मई से उपलब्ध होगा। यह फोन पैनटोन नॉटिकल ब्लू, पैनटोन इंपेनेट्रेबल और पैनटोन कैप्री कलर ऑप्शन में आता है।

Moto G37 Power Features & Specifications

Moto G37 Power में 6.7 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1604x720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050 निट्स हाई ब्राइटनेस है। यह डिस्प्ले कॉर्नरिंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन के साथ आती है।  वहीं सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह फोन ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 6nm प्रोसेसर के साथ आर्म माली-G57 MC2 GPU से लैस किया गया है। इस फोन में 4GB/8GB LPDDR4X RAM और 64GB/128GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ा सकते हैं। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। कंपनी 1 ओएस अपडेट और 3 साल की सिक्योरिटी का वादा करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो G37 Power के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2-इन-1 लाइट सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह फोन धूल और पानी की छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस है। वहीं MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन भी मिलता है। डाइमेंशन के मामले में G37 Power की लंबाई 166.23 मिमी, चौड़ाई 76.50 मिमी, मोटाई 8.89 मिमी और वजन 215 ग्राम है। इस फोन में 7000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 30W टर्बोचार्जिंग और 6W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए 3.5 मिमी ऑडियो जैक, 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.