Moto G37 और Moto G37 Power जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Flipkart के जरिए होगी बिक्री

Moto G37 Power में 7,000 mAh की बैटरी 30 W TurboPower और 6 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। मोटोरोला का दावा है कि इसकी बैटरी सिंगल चार्ज में 78 घंटे तक चल सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 मई 2026 20:36 IST
ख़ास बातें
  • Moto G37 और Moto G37 Power को 19 मई को लॉन्च किया जाएगा
  • इन स्मार्टफोन्स की बिक्री ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के जरिए की जाएगी
  • Moto G37 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा होगा

इन स्मार्टफोन्स को 19 मई को लॉन्च किया जाएगा

Photo Credit: Motorola

बड़ी डिवाइसेज कंपनियों में शामिल Motorola के दो स्मार्टफोन्स को भारत में अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा।  Moto G37 और Moto G37 Power में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6400 दिया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स को अप्रैल में यूरोप में लॉन्च किया गया था। 

देश में Motorola की यूनिट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि Moto G37 और Moto G37 Power को 19 मई को लॉन्च किया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए की जाएगी। फ्लिपकार्ट पर इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस का टीजर दिया गया है। हालांकि, Moto G37 और Moto G37 Power की प्राइसिंग के बारे में जानकारी नहीं मिली है। इन स्मार्टफोन्स को अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। भारत में Moto G37 और Moto G37 Power में MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट होगा। 

इन स्मार्टफोन्स के बाकी स्पेसिफिकेशंस इनके इंटरनेशनल वेरिएंट के समान हो सकते हैं। Moto G37 में 6.67 इंच HD+ LCD पैनल 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 120 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 1,050 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है। यह Android 16 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट और Mali-G57 GPU है। इसकी स्टोरज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है। Moto G37 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और लाइट एंड फ्लिकर के साथ इंटीग्रेटेड सेंकेडरी कैमरा है। इस स्मार्टफोन की 5,200 mAh की बैटरी 20 W TurboPower चार्जिंग और 6 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 

Moto G37 Power में Moto G37 के समान ऑपरेटिंग सिस्टम, डिस्प्ले, चिपसेट और रियर कैमरा यूनिट है।  Moto G37 Power में 7,000 mAh की बैटरी 30 W TurboPower और 6 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। मोटोरोला का दावा है कि इसकी बैटरी सिंगल चार्ज में 78 घंटे तक चल सकती है। इसमें Dolby Atmos के लिए सपोर्ट के साथ स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन का साइज 166.23 x 76.50 x 8.89 mm और भार लगभग 215 ग्राम का है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  2. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.