Moto G24 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

इस स्मार्टफोन में 6.56 इंच HD+ (720x1,612 पिक्सल) डिस्प्ले और 90 Hz का रिफ्रेश रेट हो सकता है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 जनवरी 2024 23:22 IST
ख़ास बातें
  • यह पिछले वर्ष पेश किए गए Moto G23 की जगह लेगा
  • इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का लेंस दिया जा सकता है
  • इसकी 5,000 mAh की बैटरी 20 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है

इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G85 SoC दिया जा सकता है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में से एक Motorola का Moto G24 जल्द लॉन्च हो सकता है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस और प्राइसिंग के बारे में ऑनलाइन लीक से संकेत मिला है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G85 SoC दिया जा सकता है। इसके डुअल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Moto G23 की जगह लेगा। 

टिप्सटर Sudhanshu Ambhore (@Sudhanshu1414) ने Moto G24 के डिजाइन, स्पेसिफिकेशंस और प्राइसिंग को शेयर किया है। यह स्मार्टफोन ग्रीन, पिंक और ब्लैक कलर्स में दिख रहा है। इसके डिस्प्ले में सेल्फी कैमरा के लिए सेंटर में होल-पंच कटआउट है। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरा कैमरा और LED फ्लैश दिख रहा है। इसमें दायीं साइड पर पावर और वॉल्यूम बटन हैं। इस टिप्सटर ने बताया है कि Moto G24 के 4 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का यूरोप में प्राइस लगभग 169 यूरो होगा। 
Advertisement

डुअल सिम वाला यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर चल सकता है। इसमें 6.56 इंच LCD HD+ (720x1,612 पिक्सल) डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G85 SoC 4 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज के साथ दिया जा सकता है। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/2.4 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/1.8 अपार्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा हो सकता है। इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का लेंस दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 3.5 mm हेडफोन जैक, Wi-Fi और ब्लूटूथ हो सकते हैं। इसके अलावा एंबिएंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, कम्पास, एक्सेलरोमीटर और गायरोस्कोप सेंसर मिल सकते हैं। 

इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 20 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इसका साइज 163 x 75 x 7.99 mm और वजन लगभग 180 ग्राम का हो सकता है। हाल ही में मोटोरोला ने Edge 40 Neo 5G को लॉन्च किया था। नई Edge सीरीज के इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7030 SoC दिया गया है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 68 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट का देश में प्राइस 23,999 रुपये और 12 GB RAM + 256 GB का 25,999 रुपये है। इसे Black Beauty, Caneel Bay और Soothing Sea कलर्स में खरीदा जा सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.