Moto G14 हुआ 5000mAh बैटरी, 4GB रैम, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

फोन की सेल भारत में 8 अगस्त से दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 अगस्त 2023 16:18 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 128GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है
  • इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है
  • फोन में Unisoc T616 SoC प्रोसेसर है

फोन को स्टील ग्रे और स्काई ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है।

Motorola ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Moto G14 लॉन्च किया है। यह कंपनी की G सीरीज में लेटेस्ट एडिशन है। फोन में 6.5 इंच फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। इसमें Dolby Atmos का सपोर्ट है। रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है और 2 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा है। डिवाइस में 5000mah बैटरी है जिसके साथ 20W  टर्बोपावर चार्जिंग फीचर है। फोन Android 13 पर चलता है, लेकिन कंपनी ने इसमें Android 14 और तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।
 

Moto G14 price in India, availability

Moto G14 की भारत में कीमत 9,999 रुपये है जिसमें इसका सिंगल 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। फोन को स्टील ग्रे और स्काई ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है। कंपनी ने नए बटर क्रीम और पेल लिलाक कलर ऑप्शन के साथ भी फोन को पेश करने की बात कही है। यह आने वाले कुछ दिनों में लॉन्च हो सकता है। 
Advertisement

फोन की सेल भारत में 8 अगस्त से दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इसे Flipkart, Motorola India वेबसाइट और अन्य रीटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। Flipkart पर ICICI Bank कार्ड के माध्यम से खरीद पर कस्टमर 750 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी पा सकते हैं। 
 

Moto G14 specifications, features

Moto G14 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो यह Android 13 ऑपरेटेड फोन है जो My UX स्किन के साथ रन करता है। जैसा कि पहले बताया, इसमें 6.5 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले है और 405ppi पिक्सल डेंसिटी है। फोन में Unisoc T616 SoC प्रोसेसर है। साथ में Arm Mali-G57 MP1 GPU है। हैंडसेट में 4 जीबी LPDDR4X रैम है। 
Advertisement

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जिसमें क्वाड पिक्सल टेक्नोलॉजी, फेज डिटेक्शन, ऑटोफोकस दिया गया है। फोन में 128GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी की लिए इसमें 4G LTE, डुअल बैंड Wi-Fi, GPS, A-GPS, 3.5mm हेडफोन जैक और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। 

Motorola ने फोन में 5,000mAh बैटरी दी है। इसमें 20W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। चार्जर फोन के बॉक्स में ही दिया जा रहा है। पानी के छीटों से बचाव के लिए फोन को IP52 रेट किया गया है। इसके डाइमेंशन 161.46 x 73.82 x 7.99mm और वजन 177 ग्राम है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

यूनिसोक टी616

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  2. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  3. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  4. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  5. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  6. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  7. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  9. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  10. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.