Moto G100 के स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन लीक, Moto G60 भी 108MP कैमरे के साथ दे सकता है दस्तक

Motorola ने फिलहाल Moto G100 या फिर Moto G60 के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि मोटो जी100 को 23 मार्च को पेश किया जा सकता है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 22 मार्च 2021 16:43 IST
ख़ास बातें
  • Moto G100 का ग्लोबल वर्ज़न होगा Motorola Edge S
  • Moto G60 में मिल सकती है 6.78 इंच की स्क्रीन
  • मोटो जी100 में मिल सकता है 20 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

Moto G100 में मिल सकता है क्वाड रियर कैमरा सेटअप

Moto G100 के स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन लॉन्च से पहले ऑनलाइन लीक हो गए हैं। इस फोन को Motorola Edge S स्मार्टफोन का ग्लोबल वेरिएंट माना जा रहा है, जो कि चीन में जनवरी में लॉन्च हुआ था। वहीं, अब सामने आई लीक डिटेल्स से भी इस अफवाह को और पुख्ता करती हैं। मोटो जी100 स्मार्टफोन में डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप के लिए डुअल होल-पंच कटआउट डिज़ाइन दिया जा सकता है। इसके अतिरिक्त Moto G60 स्मार्टफोन भी ऑनलाइन सामने आया है, जिससे संकेत मिला है कि यह फोन फुल-एचडी+ डिस्प्ले और 6,000 एमएएच बैटरी से लैस होगा।
 

Moto G100 design and specifications

Voice के माध्यम से टिप्सटर Evan Blass ने कुछ रेंडर्स साझा किए है, जिसके मुताबिक Moto G100 ऑशन इरिडेसन्ट ओशन कलर ऑप्शन में आएगा, जिसका डिज़ाइन Motorola Edge S जैसा ही होगा। यह फोन दो सेल्फी कैमरा कटआउट सेटअप से लैस होगा। फोन में आयतकार कैमरा मॉड्यूल स्थित होगा, जिसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा। इसके अलावा, फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया जा सकता है। मोटो जी100 फोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह 3.5mm हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट से लैस होगा। प्रोसेसर, यूएसबी पोर्ट, फिंगरप्रिंट स्कैनर और हेडफोन जैक को Motorola द्वारा भी टीज़ किया जा चुका है।
Advertisement

टिप्सटर का दावा है कि मोटो जी100 फोन में 6.7 इंच डिस्प्ले दिया जाएगा। यह फोन स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर, 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा, जिसके साथ माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट 1 टीबी तक होगा। ऑप्टिकल्स की बात करें, तो मोटो जी100 फोन में कुल छह कैमरा होंगे, जिसमें 64 मेगापिक्सल, 16 मेगापिक्सल, 2 मेगापिक्सल और ToF सेंसर मौजूद होगा। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।

टिप्सटर ने यह भी बताया कि मोटो जी100 फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी, जिसके साथ 20 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
Advertisement

रैम, स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन को छोड़कर स्पेसिफिकेशन मोटो एज एस के समान है, जो कि जनवरी महीने में चीन में लॉन्च हुआ था। जो कि मार्केट पर निर्भर करते हैं।
 

Moto G60 specifications (expected)

इसके अलावा, XDA Developers ने Moto G60 से संबंधित कुछ जानकारियां साझा की है। इस फोन को लेकर कहा जा रहा है कि इसके कई मॉडल्स हो सकते हैं, जैसे XT2135-1, XT2135-2 और XT2147-1। Moto G60 (XT2135-1 and XT2135-2)  फोन 6.78 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,460 पिक्सल) डिस्प्ले से लैस होगा, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलेगा। इसमें 4 जीबी व 6 जीबी रैम और 64 जीबी व 128 जीबी UFS 2.1 स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन दिया जा सकता है। फोन के बैक पैनल पर 108 मेगापिक्सल Samsung ISOCELL HM2 प्राइमरी कैमरा, 16 मेगापिक्सल का OV16A1Q अल्ट्रा-एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्सल का OV02B1b सेंसर दिया जाएगा। Moto G60 के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद होगा। यह फोन स्नैपड्रैगन 732जी प्रोसेसर से लैस हो सकता है। मोटो जी60 की बैटरी 6,000 एमएएच की हो सकती है।
Advertisement

वहीं, दूसरी ओर XT2147-1 मॉडल में थोड़े अलग स्पेसिफिकेशन मौजूद होंगे, जिसमें 108 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL HM2 प्राइमरी कैमरा को 64 मेगापिक्सल OmniVision कैमरा के साथ रिप्लेस किया जा सकता है। फ्रंट कैमरे को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें 32 मेगापिक्सल की जगह 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा।

Motorola ने फिलहाल Moto G100 या फिर Moto G60 के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि मोटो जी100 को 23 मार्च को पेश किया जा सकता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + ToF

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2520 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + ToF

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2520 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 120Hz display refresh rate
  • Clean software
  • Decent performance
  • Bad
  • Average camera quality
  • Bulky and unwieldy
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2460 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.