Flipkart दिवाली सेल: 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Motorola फोन खरीदें 7500 से भी सस्ता

7000mAh की बैटरी वाला स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Flipkart Big Bang Diwali सेल फायदेमंद साबित हो सकती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 अक्टूबर 2025 07:31 IST
ख़ास बातें
  • Moto G06 Power में 6.88 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलती है।
  • Moto G06 Power में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Moto G06 Power में मीडियाटेक हीलियो जी 81 एक्सट्रीम प्रोसेसर है।

Moto G06 Power में 6.88 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलती है।

Photo Credit: Motorola

अगर आपका बजट 8500 रुपये से भी कम है और आप 50 मेगापिक्सल कैमरा और 7000mAh की बैटरी वाला स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Flipkart Big Bang Diwali सेल फायदेमंद साबित हो सकती है। जी हां इस फेस्टिवल सेल में Moto G06 Power पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। ग्राहक बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर के जरिए काफी बचत कर सकते हैं। यहां हम आपको Moto G06 Power पर मिलने वाली डील और ऑफर के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। 

Moto G06 Power Price & Offers

Moto G06 Power का 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 7,499 रुपये में लिस्ट किया गया है। वहीं बैंक ऑफर की बात की जाए तो चुनिंदा बैंक कार्ड से भुगतान पर 300 रुपये छूट मिल सकती है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 7,199 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में 5,450 रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि, ऑफर का पूरा लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।

Advertisement

Moto G06 Power Specifications

Moto G06 Power में 6.88 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1640 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz, पिक्सल डेनसिटी 395ppi और ब्राइटनेस 600 निट्स है। इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो जी 81 एक्सट्रीम प्रोसेसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह स्मार्टफो एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Hello UI पर चलता है। इस फोन में 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 1TB तक बढ़ा सकते हैं। यह फोन धूल और छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो G06 Power के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस स्मार्टफोन में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 6.0, जीपीएस, Glonass, Galileo, QZSS और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। इस फोन में एक्सेलेरोमीटर, एम्बिएंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  3. Lava Aura Curve 5G: 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  4. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
  3. Lava Aura Curve 5G: 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  4. बदलने जा रहा है OTP, जानें क्या है TRAI का प्लान, यूजर्स की सेफ्टी और सिक्योरिटी बढ़ेगी
  5. अमेरिकी कंपनी लाई AI रोबोट, घर की सफाई करेगा, पौधों में पानी भी देगा!
  6. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  7. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  8. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  9. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
  10. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.