Moto G05 भारत में 5200mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ 7 जनवरी को होगा लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन्स

Moto G05 को ग्लोबल मार्केट में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। इसके भारत में भी समान स्पेसिफिकेशन्स के साथ आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 जनवरी 2025 21:27 IST
ख़ास बातें
  • Moto G05 की माइक्रोसाइट Flipkart पर लाइव हो चुकी है
  • G05 को भारत में 7 जनवरी को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा
  • फोन रेड और ग्रीन कलर ऑप्शन में वीगन लेदर बैक पैनल के साथ आएगा

Photo Credit: Motorola

ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किए जाने के बाद अब Moto G05 भारत में कदम रखने के लिए पूरी तरह से तैयार है। एक पॉपुलर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने अपनी वेबसाइट पर अपकमिंग मोटोरोला स्मार्टफोन के लिए माइक्रोसाइट लाइव की है, जो बताती है कि Moto G05 भारत में 7 जनवरी को लॉन्च हो रहा है। अपकमिंग स्मार्टफोन में MediaTek Helio G81 Extreme चिपसेट मिलता है। ग्लोबल मार्केट में इसे 4GB रैम के साथ लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन में वर्चुअल रैम फीचर भी मिलता है, जिसके जरिए रैम को 12GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन HD+ डिस्प्ले और 18W चार्जिंग के साथ 5,200mAh से लैस आता है।

Moto G05 की माइक्रोसाइट Flipkart पर लाइव हो चुकी है। यह कंफर्म करता है कि अपकमिंग मोटोरोला फोन फ्लिपकार्ट के जरिए उपलब्ध होगा। माइक्रोसाइट बताती है कि G05 को भारत में 7 जनवरी को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा, यह भी कंफर्म किया गया है कि फोन वीगन लेदर बैक पैनल के साथ आएगा, जिसमें चुनने के लिए रेड और ग्रीन कलर ऑप्शन मिलेंगे।
 

Moto G05 Specifications

स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। इसके भारत में भी समान स्पेसिफिकेशन्स के साथ आने की उम्मीद है। Moto G05 में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मिलती है। इसमें कंपनी ने 128GB स्टोरेज वेरिएंट का विकल्प भी दिया है। स्टोरेज को 1TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। यह फोन Android 15 पर रन करता है। रैम को वर्चुअली 12GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 6.67 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 1000nits की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। 

Moto G05 में रियर में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। फोन में फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का कैमरा मिलता है। फोन MediaTek Helio G81-Ultra चिपसेट से लैस है। इसमें 5200mAh की बैटरी मिलती है, जो 18W चार्जिंज सपोर्ट करती है। 

Moto G05 में Dolby Atmos सपोर्ट शामिल है। फोन में IP54 रेटेड बिल्ड है। यह साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस आता है। इसका माप 165.67 x 75.98 x 8.17mm और वजन 188.8 ग्राम है।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  2. 10000mAh बैटरी वाला 20W पावरबैंक Portronics Aero 10 हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  3. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. 48 घंटे चलने वाले ईयरफोन Ugreen HiTune S6 Pro हुए लॉन्च, जानें कीमत
  2. Lenovo Aurora GH15 गेमिंग हेडफोन लॉन्च हुए 1000mAh बैटरी, RGB लाइटिंग के साथ, जानें कीमत
  3. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  4. NEET UG Re-exam: Telegram पर बैन के बीच NEET UG का री-एग्जाम आज! 20 लाख स्टूडेंट्स के भविष्य की परीक्षा
  5. 10000mAh बैटरी वाला 20W पावरबैंक Portronics Aero 10 हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  6. 30 दिन बैटरी वाली Amazfit लेटेस्ट स्मार्टवॉच लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  7. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
  8. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  9. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  10. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.