Rs 8 हजार से कम में लॉन्‍च हुआ 8GB रैम, 5000mAh बैटरी वाला Moto G04 स्‍मार्टफोन, जानें डिटेल

Moto G04 Launched : मोटो का नया स्‍मार्टफोन 8 हजार रुपये से भी कम में आता है और 8GB रैम ऑफर करता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 15 फरवरी 2024 16:16 IST
ख़ास बातें
  • Moto G04 सस्‍ती कीमत में हुआ भारत में लॉन्‍च
  • 4/64GB और 8/128GB वेरिएंट में लॉन्‍च हुआ फोन
  • यह लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलता है

Moto G04 में 90 हर्त्‍ज के रिफ्रेश रेट वाला डिस्‍प्‍ले, बड़ी बैटरी, 128 जीबी तक स्‍टोरेज दिया गया है।

Motorola ने भारत में एक नए स्‍मार्टफोन Moto G04 को लॉन्‍च किया है। यह एंट्री-लेवल स्मार्टफोन है और कंपनी का भारत में इस साल लॉन्‍च हुआ तीसरा फोन है। मोटो का नया स्‍मार्टफोन 8 हजार रुपये से भी कम में आता है और 8GB रैम ऑफर करता है। Moto G04 में 90 हर्त्‍ज के रिफ्रेश रेट वाला डिस्‍प्‍ले, बड़ी बैटरी, 128 जीबी तक स्‍टोरेज दिया गया है। यह लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलता है और कई एडवांस फीचर्स से लैस है। फोन को किस ऑनलाइन प्‍लेटफॉर्म से लिया जा सकेगा। क्‍या है इसकी कीमत? आइए जानते हैं। 
 

Moto G04 Price in India 

Moto G04 को भारत में 4GB + 64GB जीबी मॉडल और 8GB + 128GB मॉडल्‍स में लाया गया है। इनकी कीमत 6,999 और 7,999 रुपये है। Moto G04 को 22 फरवरी से फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर कॉनकॉर्ड ब्‍लैक, सी ग्रीन, स्‍टेन ब्‍लू और सनराइज ऑरेंज जैसे कलर ऑप्‍शंस में लिया जा सकेगा। 
Advertisement
 

Moto G04 specifications and features

Moto G04 लेटेस्‍ट एंड्रॉयड ओएस 14 पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का एलसीडी ड‍िस्‍प्‍ले है, जो 90 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। फोन में साइड-फेसिंग फ‍िंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

Moto G04 में यूनिसॉक T606 प्रोसेसर लगाया गया है। यही प्रोसेसर हाल में लॉन्‍च किए गए आईटेल पी55 प्‍लस में भी है। जैसाकि हमने बताया फोन को 4GB और 8GB रैम में लाया गया है। वर्चुअल रैम फीचर की मदद से रैम को और 8 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 128 जीबी तक इंटरनल स्‍टोरेज दिया गया है। 
Advertisement

Moto G04 में 5 हजार एमएएच की बैटरी है। यह 15वॉट की चार्जिंग सपोर्ट करती है। चार्जिंग पोर्ट यूएसबी टाइप-सी है। बात करें कैमरों की तो Moto G04 में 16 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ है। इसमें 5 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा भी दिया गया है। 

हालांकि यहां एक बात ध्‍यान देनी वाली है, इस डिवाइस को कोई एंड्रॉयड अपग्रेड नहीं मिलेगा। हालांकि 2 साल तक सिक्‍योरिटी पैच अपडेट दिए जाएंगे। बाकी खूबियों की बात करें तो Moto G04 में डुअल सिम स्‍लॉट, 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth 5.0, GPS, 3.5mm ऑडियो जैक भी दिया गया है। साइड फेसिंग फ‍िंगरप्रिंट सेंसर भी इस फोन में है। 
Advertisement

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  2. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.