Moto G Stylus के स्पेसिफिकेशन लीक, तस्वीरें भी आईं सामने

Moto G Stylus की गीकबेंच लिस्टिंग से पता चला है कि यह फोन एंड्रॉयड 10 पर चलेगा और इसमें 4 जीबी रैम होंगे। जानकारी दी गई है कि फोन 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर से लैस होगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 31 जनवरी 2020 15:56 IST
ख़ास बातें
  • पिछले हिस्से पर मोटो जी स्टायलस में कई कैमरे होने का दावा
  • Moto G Stylus में 48 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है
  • मोटो जी स्टायलस को MWC 2020 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद
Moto G Stylus को Geekbench पर लिस्ट किया गया है और फोन की वास्तविक तस्वीरें भी इंटरनेट पर लीक हुई हैं। इसी बहाने हमें मोटो जी स्टायलस के अहम स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन के बारे में पता चला है। याद रहे कि मोटो जी स्टायलस कंपनी का स्टायलस सपोर्ट के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन होगा। इसे मोटो जी8 सीरीज़ के अन्य स्मार्टफोन के साथ MWC 2020 में लॉन्च किए जाने की संभावना है। याद रहे कि कई पुरानी रिपोर्ट में नए Motorola फोन को Motorola Edge+ के नाम से लाए जाने का दावा किया गया था। लेकिन हाल ही में आई रिपोर्ट्स से साफ है कि यह मोटो जी स्टायलस के नाम से लॉन्च होगा।

Moto G Stylus की गीकबेंच लिस्टिंग से पता चला है कि यह फोन एंड्रॉयड 10 पर चलेगा और इसमें 4 जीबी रैम होंगे। जानकारी दी गई है कि फोन 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर से लैस होगा। गीकबेंच बेंचमार्क टेस्ट में फोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 311 और मल्टी-कोर टेस्ट में 1,316 का स्कोर मिला। मदरबोर्ड का कोडनेम sofiap बताया गया है। यह जानकारी पहले एसडीए डेवलपर्स के मिशाल रहमान द्वारा दी गई थी। उन्होंने सबसे पहले मोटो जी स्टायलस की एफसीसी लिस्टिंग के बारे में बताया था। यहां भी कोडनेम यही था। उनका दावा है कि मोटो जी स्टायलस वाकई में Moto G8 Power का वेरिएंट है जिसका कोडनेम sofiar है।

Gustavo Gonzalez नाम के एक टिप्सटर, 91Mobiles और मैक्सिको की वेबसाइट Xataka.com ने इस फोन की वास्तविक तस्वीरें सार्वजनिक की हैं। तस्वीरों से पता चलता है कि मोटो जी स्टायलस होल-पंच डिस्प्ले के साथ आएगा। सेल्फी कैमरे के लिए डिस्प्ले के टॉप पर बायें किनारे पर कटआउट होगा। बाकी किनारों पर बेज़ल बेहद ही पतले होंगे। निचले हिस्से पर चिन ज़्यादा चौड़ा नहीं होगा। स्टायलस की तस्वीर भी सामने आई है। इसमें दो फिजिकल बटन होंगे।

पिछले हिस्से पर मोटो जी स्टायलस में कई कैमरे होंगे। यहां पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा और एक 117 डिग्री वाइड-एंगल एक्शन कैमरा। सेंसर्स की पोज़ीशन वर्टिकल रहेगी। फोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा। 91Mobiles ने इस फोन के अहम स्पेसिफिकेशन भी लीक किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, मोटो जी स्टायलस में 6.3 इंच या 6.4 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 6 सीरीज़ प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज और 4,000 एमएएच बैटरी होगी। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाना संभव होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  3. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  2. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  5. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  6. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  7. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  8. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  9. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.