Moto G Power 5G के नए वर्जन  में हो सकता है फुल HD+ डिस्प्ले, 2 कलर्स 

इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच की स्क्रीन हो सकती है। इसमें डुअल रियर कैमरा यूनिट के साथ LED फ्लैश दिया जा सकता है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 फरवरी 2024 19:55 IST
ख़ास बातें
  • यह स्मार्टफोन Blue और Beige कलर्स में दिख रहा है
  • इसमें 6.7 इंच की स्क्रीन हो सकती है
  • इसमें डुअल रियर कैमरा यूनिट के साथ LED फ्लैश मिल सकता है

इसमें डुअल रियर कैमरा यूनिट के साथ LED फ्लैश दिया जा सकता है

मोबाइल फोन्स के मार्केट की शुरुआती कंपनियों में शामिल Motorola के Moto G Power 5G का नया वर्जन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के पिछले वर्ष पेश किए गए वर्जन में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 930 SoC दिया गया था। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 10 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

MSPowerUser की एक रिपोर्ट में Moto G Power 5G का डिजाइन लीक किया गया है। इसमें यह Blue और Beige कलर्स में दिख रहा है। इस स्मार्टफोन में फुल HD+ (1,200 x 1,600 पिक्सल) डिस्प्ले हो सकता है। इसकी बैटरी 30 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इससे पहले एक लीक में कहा गया था कि इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच की स्क्रीन हो सकती है। इसमें डुअल रियर कैमरा यूनिट के साथ LED फ्लैश दिया जा सकता है। इसके पिछले वर्जन में 6.5 इंच फुल HD+ (1,080x2,400 पिक्सल) LCD स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ थी। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा था। 

स्मार्टफोन्स में इस्तेमाल होने वाले एक महत्वपूर्ण कंपोनेंट की कॉस्ट बढ़ने से आगामी महीनों में स्मार्टफोन महंगे हो सकते हैं। इस वर्ष की दूसरी तिमाही में 10,000 रुपये से कम प्राइस वाले 5G स्मार्टफोन्स के प्राइस पर ज्यादा असर पड़ सकता है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, देश में बिकने वाले स्मार्टफोन्स में इस्तेमाल होने वाले मेमोरी चिप्स की कॉस्ट बढ़ सकती है। मेमोरी चिप बनाने वाली दक्षिण कोरिया की Samsung और Micron मौजूदा तिमाही में अपने DRAM चिप का प्राइस 20 प्रतिशत तक बढ़ा सकती हैं। इस इंडस्ट्री से जुड़े एक एग्जिक्यूटिव के हवाले से इस रिपोर्ट में बताया गया था कि इससे आगामी तिमाही में स्मार्टफोन महंगे हो सकते हैं। हाल ही में स्मार्टफोन के कंपोनेंट्स पर ड्यूटी में कमी से प्राइसेज में बढ़ोतरी कुछ कम हो सकती है। इसके अलावा स्मार्टफोन कंपनियां नए स्मार्टफोन्स में मेमोरी कन्फिग्रेशन को घटाकर कॉस्ट पर नियंत्रण कर सकती हैं। 

पिछले वर्ष की चौथी तिमाही में देश में स्मार्टफोन की शिपमेंट्स लगभग 25 प्रतिशत बढ़ी हैं। इस मार्केट में 18 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ चीन की Xiaomi पहले स्थान पर पहुंच गई है। इसे Redmi 13C के साथ 5G सेगमेंट में कम प्राइस वाली कैटेगरी में स्मार्टफोन पेश करने का फायदा मिला है। चीन की एक अन्य स्मार्टफोन मेकर Vivo ने दूसरे स्थान को बरकरार रखा है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 930

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  4. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.