Moto G Power 5G (2024) मॉडल 8GB रैम और Dimensity 7020 चिपसेट के साथ होगा लॉन्च! Geekbench पर हुआ लिस्ट

Moto G Power 5G (2024) को 8GB रैम के साथ बेंचमार्क टेस्ट किया गया था, जिसमें इसने सिंगल-कोर टेस्ट में 679 और मल्टी-कोर परफॉर्मेंस टेस्ट में 2005 अंक का स्कोर हासिल किया।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 मार्च 2024 19:05 IST
ख़ास बातें
  • Moto G Power 5G (2023) मॉडल को पिछले साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था
  • अब Moto G Power 5G का 2024 वर्जन लॉन्च किए जाने की तैयारी
  • अपकमिंग मॉडल को Geekbench पर चिपसेट और रैम डिटेल्स के साथ लिस्ट किया गया

Moto G Power 5G (2023) को पिछले साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था

Moto G Power 5G (2024) के इस साल के अंत में Moto G Power 5G (2023) के अपग्रेड वर्जन के रूप में लॉन्च होने की उम्मीद है। मौजूदा वर्जन को अप्रैल 2023 में MediaTek Dimensity 930 SoC, 10W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट और 5,000mAh की बैटरी के साथ किया गया था। अपकमिंग 2024 मोटो जी पावर 5जी के हाल ही में डिजाइन रेंडर ऑनलाइन लीक हुए थे, जिससे इसके डिस्प्ले साइज का भी पता चला था। अब, मोटोरोला स्मार्टफोन की Geekbench लिस्टिंग सामने आई है, जिसमें इसके कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है।

बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर कथित Motorola Moto G Power 5G (2024) स्मार्टफोन को लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से पता चलता है कि अपकमिंग स्मार्टफोन 2023 Moto G Power 5G में मौजूद MediaTek Dimensity 930 का रीब्रांडेड चिपसेट - MediaTek Dimensity 7020 SoC लेकर आएगा। इस चिपसेट में 2.2GHz पर चलने वाले दो Cortex-A78 कोर और एफिशिएंसी के लिए 2.0GHz पर चलने वाले छह Cortex-A55 कोर हैं।
Advertisement

लिस्टिंग के अनुसार, इस स्मार्टफोन को 8GB रैम के साथ बेंचमार्क टेस्ट किया गया था, जिसमें इसने सिंगल-कोर टेस्ट में 679 और मल्टी-कोर परफॉर्मेंस टेस्ट में 2005 अंक का स्कोर हासिल किया। टेस्टिंग के समय स्मार्टफोन में Android 14 इंस्टॉल किया गया था। हम लॉन्च के समय भी फोन में इसी OS वर्जन पर बेस्ट UI मिलने की उम्मीद करते हैं। इनके अलावा गीकबेंच लिस्टिंग में डिवाइस की कोई अन्य जानकारी नहीं थी।

एक हालिया इमेज लीक से पता चला था कि Moto G Power 5G को कम से कम नीले और बेज कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में FHD+ (1,200 x 1,600 पिक्सल) डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसकी बैटरी 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इससे पहले एक लीक में कहा गया था कि इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच साइज का डिस्प्ले शामिल हो सकता है। लीक्स ने स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट के साथ LED फ्लैश शामिल होने की ओर इशारा दिया है। 
Advertisement

बता दें कि मौजूदा 2023 Moto G Power 5G में 6.5-इंच FHD+ (1,080x2,400 पिक्सल) LCD स्क्रीन शामिल है, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 930

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  2. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  3. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  4. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  6. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  7. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  8. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.