Moto G (2026), Moto G Play (2026) लॉन्च, 5200mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर से लैस

Motorola ने अपने नए स्मार्टफोन्स Moto G Play (2026) और Moto G (2026) को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 नवंबर 2025 16:08 IST
ख़ास बातें
  • Moto G (2026) में 6.7 इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Moto G Play (2026) में 6.7 इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Moto G Play (2026) के रियर में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Moto G (2026) में 32 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Motorola

Motorola ने अपने नए स्मार्टफोन्स Moto G Play (2026) और Moto G (2026) को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। नए Moto G सीरीज स्मार्टफोन्स में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर और 5200 एमएएच की बैटरी दी गई है। ये फोन एंड्रॉइड 16 पर काम करते हैं। इनमें 6.7 इंच की एलसीडी डिस्प्ले दी गई है। Moto G (2025) में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, जबकि Moto G Play (2026) में 32 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। यहां हम आपको Moto G Play (2026) और Moto G (2026) के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Moto G (2026), Moto G Play (2026) Price

Moto G (2026) की कीमत अमेरिका में $199.99 (लगभग 17,000 रुपये) है। कनाडा और अमेरिका में यह Motorola की आधिकारिक साइट पर 11 दिसंबर से उपलब्ध होगा। वहीं 15 जनवरी, 2026 से बेस्ट बाय, अमेजन, वेरिजोन, टोटल वायरलेस, स्ट्रेट टॉक, सिंपल मोबाइल जैसे रिटेल आउटलेट्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Moto G Play (2026) की अमेरिका में कीमत $169.99 (लगभग 15,000 रुपये) है। यह 13 नवंबर से अमेरिका और कनाडा में उपलब्ध होगा। अमेरिका में इसे कंपनी की वेबसाइट, बेस्ट बाय, अमेजन, मेट्रो बाय टी-मोबाइल आदि के जरिए खरीदा जा सकेगा। Moto G (2026) पैनटोन स्लिपस्ट्रीम और पैनटोन कैटलिया ऑर्किड कलर में उपलब्ध है। वहीं Moto G Play (2026) पैनटोन टेपेस्ट्री शेड में उपलब्ध है।

Moto G (2026) Specifications

Moto G (2026) में 6.7 इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 1,604x720 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120hz, पिक्सल डेनसिटी 263 पीपीआई और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 84 प्रतिशत है। Moto G (2026) एंड्रॉइड 16 पर काम करता है। यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन से लैस है। Moto G (2026) ऑक्टा-कोर 6एनएम मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 4GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो Moto G (2026) के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.5 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। G (2026) में 5,200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 30W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 167.15 मिमी, चौड़ाई 76.40 मिमी, मोटाई 8.44 मिमी और वजन 202 ग्राम है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ब्लूटूथ, जीपीएस, ए-जीपीएस, GLONASS, गैलीलियो, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 मिमी हेडसेट जैक और वाई-फाई 5 शामिल हैं। इसका डिजाइन वाटर-रेपेलेंट है और इसमें डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर हैं। इस फोन में एक्सेलेरोमीटर, एम्बिएंट लाइट, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी, फिंगरप्रिंट रीडर, SAR सेंसर, ई-कंपास और बैरोमीटर शामिल हैं। यह फोन फेस अनलॉक फीचर और थिंकशील्ड सिक्योरिटी फीचर का सपोर्ट करता है।


Moto G Play (2026) Specifications

Moto G Play (2026) में 6.7 इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,604x720 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120hz, पिक्सल डेनसिटी 263 पीपीआई और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 84 प्रतिशत है। Moto G (2026) एंड्रॉइड 16 पर काम करता है। यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन से लैस है। Moto G Play (2026) में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 4GB RAM और 64GB स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। 

Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो Moto G Play (2026) के रियर में f/2.2 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। NFC कनेक्टिविटी शामिल है। यह फोन 5,200mAh की बैटरी से लैस है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 18W तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन की लंबाई 167.15 मिमी, चौड़ाई 76.40 मिमी, मोटाई 8.44 मिमी और 202 ग्राम है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6300

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

32-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

720x1604 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6300

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

720x1604 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  7. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  8. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.