Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा

चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में Moto G Max को 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट में पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन के लिए Azul Claro और Grafite कलर्स के विकल्प हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 अगस्त 2026 18:40 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट हो सकता है
  • Moto G Max में 50 मेगापिक्सल Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन का प्राइस लगभग 30,000 रुपये का हो सकता है

इस स्मार्टफोन में Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट हो सकता है

Photo Credit: Motorola

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Motorola का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में जून में Moto G Max को MediaTek Dimensity 6400 के साथ पेश किया गया था। देश में लॉन्च होने वाले इस स्मार्टफोन में अलग चिपसेट दिया जा सकता है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Abhishek Yadav (@yabhishekhd) ने देश में Moto G Max के लॉन्च की तिथि और प्राइसिंग को लीक किया है। भारत में इस स्मार्टफोन को 15 अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है। Moto G Max का प्राइस लगभग 30,000 रुपये का हो सकता है। भारत में इस स्मार्टफोन में Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट हो सकता है। Moto G Max के इंटरनेशनल वेरिएंट में MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट दिया गया है। देश में लॉन्च होने वाले इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इंटरनेशनल मार्केट में पेश किए गए Moto G Max में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। 

इस स्मार्टफोन के लिए दो OS अपग्रेड और तीन वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध कराए जा सकते हैं। चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में Moto G Max को 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट में पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन के लिए Azul Claro और Grafite कलर्स के विकल्प हैं। Moto G Max में 6.8 इंच 1.5K डिस्प्ले दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड Hello UI पर चलता है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 5,200 mAh की बैटरी 32 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

भारत में हाल ही में Moto G37 और Moto G37 Power को लॉन्च किया गया था। इन स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6400 दिया गया है। ये Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं। Moto G37 में 5,200 mAh और Moto G37 Power में 7,000 mAh की बैटरी है। ये दोनों स्मार्टफोन्स अफोर्डेबल सेगमेंट में पेश किए गए हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.