Moto G (Gen 3) के स्पेसिफिकेशन और कीमत का Flipkart की लिस्टिंग से हुआ खुलासा

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 27 जुलाई 2015 12:50 IST
मोटोरोला (Motorola) के थर्ड जेनरेशन मोटो जी (Moto G) के सारे स्पेसिफिकेशन और कीमत लीक हो गए हैं। ये सारी जानकारियां भारत में कंपनी के ऑनलाइन रिटेल पार्टनर फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर सार्वजनिक हो गई। उम्मीद है कि कंपनी मंगलवार को एक लॉन्च इवेंट इस हैंडसेट को पेश कर सकती है।

Flipkart की लिस्टिंग के मुताबिक, मोटोरोला मोटो जी (जेन 3) (Motorola Moto G Gen 3) के दो वेरिएंट होंगे। हैंडसेट का एक वेरिएंट 8GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ 1GB रैम (RAM) वाला होगा और दूसरा, 16GB स्टोरेज के साथ 2GB RAM वाला। लिस्टिंग अब लाइव नहीं है, इसे Flipkart ने हटा दिया है। इसके मुताबिक, Moto G (Gen 3) स्मार्टफोन का 8GB वेरिएंट 11,999 रुपये में मिलेगा।
Advertisement

Flipkart की लिस्टिंग से सार्वजनिक हुई जानकारियों को सही माना जाए, तो हैंडसेट में 4G LTE कनेक्टिविटी के साथ डुअल-सिम सपोर्ट, Corning Gorilla Glass 3 प्रोटेक्शन के साथ 5 इंच  (720x1280 pixels) का डिस्प्ले, एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप (Android 5.1.1 Lollipop) ऑपरेटिंग सिस्टम, 1.4GHz quad-core Qualcomm Snapdragon 410 प्रोसेसर और Adreno 306 GPU मौजूद होगा। यह डिवाइस 32GB तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेगा। हैंडसेट में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। फोन मे 2470mAh की बैटरी होगी। इस लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले Techdroider द्वारा दी गई। स्क्रीनशॉट को देखकर ऐसा लगता है कि यह एक टीज़र लिस्टिंग था, जिसे कंज्यूमर्स के लिए Flipkart के मोबाइल ऐप पर लाइव किया गया था। इस पेज के निचले हिस्से में लिखा हुआ है, "रुचि दिखाने के लिए धन्यवाद। प्रोडक्ट उपलब्ध होने पर हम आपको सूचित करेंगे।''

रिटेलर ने Moto G (Gen 3) की एक तस्वीर को भी लिस्ट किया, जो अब तक आई रिपोर्ट से मेल खाती है। Motorola Moto G (Gen 3) का फ्रंट पैनल बहुत हद तक दिखने में सेकेंड जेनरेशन Moto G की तरह है। अफसोस की बात है कि इस लिस्टिंग में हैंडसेट का रियर पैनल नहीं देखने को मिला। वैसे, अब तक आई कई रिपोर्टों में यही दावा किया गया है कि बैकपैनल पर एलजी(LG) ब्रांड की तरह सिल्वर कलर का वर्टिकल स्ट्रिप बना हुआ है, जिसके एक छोर पर रियर कैमरा है और दूसरे पर Motorola का लोगो। इस स्ट्रिप में डुअल-एलईडी फ्लैश को भी जगह दिया गया है।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि लिस्टिंग में IPX7 सर्टिफिकेशन का कोई जिक्र नहीं है, जबकि अब तक आई कई रिपोर्ट में Moto G (Gen 3) के वाटरप्रूफ होने की बात कही गई है।
Advertisement

वहीं, Flipkart ने अपनी वेबसाइट पर Moto G (Gen 2) को भारत में बिक्री के लिए लिस्ट करना बंद कर दिया है। यह इस ओर इशारा कर रहा है कि नए हैंडसेट के लॉन्च के साथ सेकेंड जेनरेशन Moto G को फ़ेज आउट कर दिया जाएगा।

एक और लीक में Motorola Moto G (Gen 3) की बॉक्स पैकिंग वाली तस्वीर इंटरनेट पर सार्वजनिक की गई है।
Advertisement

आपको बता दें कि Motorola ने पिछले हफ्ते 28 जुलाई के इवेंट के लिए इनवाइट भेजना शुरू किया था, इसके बाद से ही नए Moto G (Gen 3) और Moto X (Gen 3) स्मार्टफोन को लॉन्च किए जाने को लेकर कयासों का बाजार गर्म हो गया। कंपनी ने नई दिल्ली के अलावा लंदन, न्यूयॉर्क और साउ पाउलो के इवेंट के लिए मीडिया को इनवाइट भेजा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  2. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  3. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  4. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  5. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  6. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  7. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  8. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  9. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.