Moto G (Gen 3) की कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन लीक

Moto G (Gen 3) की कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन लीक
विज्ञापन
माना जा रहा है कि मोटोरोला (Motorola) अपने मोटो जी (Moto G) स्मार्टफोन का थर्ड जेनरेशन डिवाइस एक इवेंट में 28 जुलाई को लॉन्च करेगा। स्मार्टफोन को थर्ड जेनरेशन मोटो जी (Moto G Gen 3) के नाम से जाना जाएगा। इस हैंडसेट की कीमत और स्पेसिफिकेशन की कोई आधिकारिक जानकारी अभी तक उपलब्ध नहीं है, लेकिन इस बार मोबाइल निर्माता कंपनी की एक ऑनलाइन रिटेल पार्टनर ने कई जानकारियां लीक कर दी हैं।

स्पेन की ऑनलाइन रिटेलर कंपनी fnac.es ने अपनी वेबसाइट पर मोटोरोला मोटो जी (जेन3) (Motorola Moto G Gen 3) को EUR 199 (करीब 13,700 रुपये) में लिस्ट किया है। आधिकारिक लॉन्च से पहले ही हैंडसेट के सारे स्पेसिफिकेशन भी सावर्जनिक हो गए हैं। रिटेलर कंपनी ने  Moto G (Gen 3) के 4G वेरिएंट को इस कीमत पर लिस्ट किया है। गौर करने वाली बात है कि यह एक थर्ड पार्टी रिटेलर है, ऐसे में Motorola जब Moto G (Gen 3) को लॉन्च करेगा तो जरूरी नहीं है कि लॉन्च प्राइस और स्पेसिफिकेशन पूरी तरह से यही रहें।

ऑनलाइन लिस्टिंग में कथित तौर पर Moto G (Gen 3) की तस्वीर का भी इस्तेमाल किया गया है, जो हाल में आई कई रिपोर्ट की फोटो से मेल खाती है।

moto_g_gen_3_listing_leak_fnac_es

लिस्टिंग के मुताबिक, Moto G (Gen 3) में 5 इंच का LCD HD (720x1280 pixels) डिस्प्ले होगा। डिवाइस कथित तौर पर 1.4GHz quad-core प्रोसेसर पर चलेगा। यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप (Android 5.1 Lollipop) ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएगा। इसमें Micro-SIM कार्ड के स्लॉट होंगे। हैंडसेट में 1GB का रैम (RAM), 8GB की इनबिल्ट स्टोरेज, माइक्रोएसडी कार्ड (128GB) के लिए सपोर्ट, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। कथित तौर पर फोन का डाइमेंशन 142.1x72.4x11.6mm है और वजन 155 ग्राम। फोन 2470mAh की बैटरी के साथ आएगा और 4G नेटवर्क को सपोर्ट करेगा।

हम आपको एक बार फिर बता दें कि अभी कोई भी जानकारी आधिकारिक तौर पर उपलब्ध नहीं है।

Motorola ने पिछले हफ्ते 28 जुलाई के इवेंट के लिए इनवाइट भेजना शुरू किया था, इसके बाद से ही नए Moto G (Gen 3) और Moto X (Gen 3) स्मार्टफोन को इसी तारीख पर लॉन्च किए जाने को लेकर कयासों का बाजार गर्म हो गया। कंपनी ने नई दिल्ली के अलावा लंदन, न्यूयॉर्क और साउ पाउलो के इवेंट के लिए मीडिया को इनवाइट भेज रही है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  6. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  7. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  9. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  10. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »