Moto Edge 50 Ultra का टीजर हुआ जारी, डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा

Moto Edge 50 Pro में एक पेरिस्कोप टेलीफोटो मॉड्यूल और 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा शामिल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 अप्रैल 2024 18:50 IST
ख़ास बातें
  • Moto Edge 50 Pro स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 के साथ लॉन्च होने जा रहा है।
  • Moto Edge 50 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।
  • Moto Edge 50 Pro में 6.7 इंच 1.5k कर्व्ड डिस्प्ले होने की उम्मीद है।

Moto Edge 50 Ultra में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा शामिल है।

Photo Credit: X/evleaks

Motorola 3 अप्रैल को भारत में स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 के साथ Moto Edge 50 Pro लॉन्च करने जा रहा है। पिछली रिपोर्ट्स से पता चला है कि Moto Edge 50 Ultra और Moto Edge 50 Fusion जैसे अतिरिक्त मॉडल होंगे। Moto Edge 50 Ultra के लीक रेंडर के बाद इसके कलर ऑप्शन का पता चला है। टिप्सटर @Evleaks ने ट्विटर/एक्स पर वीडियो पोस्ट किया है। अब हाई डेफिनिशन ऑफिशियल वीडियो टीजर इंटरनेट पर फोन के डिजाइन और कुछ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा करते हैं।


Moto Edge 50 Ultra का डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
पहले उम्मीद थी कि यह फोन कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आएगा। अब लीक हुए टीजर वीडियो में डिस्प्ले और बैक पैनल के साथ एक कर्व्ड डिजाइन दिखाया गया है जो फ्रेम में आसानी से मिल रहा है। फ्रेम पर दिखने वाली एंटीना लाइन हैं, इसलिए हम कह सकते हैं कि यह मैटल है। वीडियो में रियर की ओर ट्रिपल कैमरा सेटअप नजर आया है, जिसमें एक पेरिस्कोप टेलीफोटो मॉड्यूल और 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा शामिल है। इसके अलावा कैमरा मॉड्यूल में दो अन्य छोटे कटआउट होते हैं जो कि ऑटोफोकस में मदद के लिए रियर की ओर वाले माइक और डेप्थ सेंसर के लिए होते हैं।

पिछली लीक से पता चला है कि Edge 50 Ultra 72 मिमी फोकल लेंग्थ और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा से लैस है। फोन में 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच 1.5k कर्व्ड डिस्प्ले होने की उम्मीद है। इसमें सिंगल होल-पंच फ्रंट-फेसिंग कैमरा शामिल है। पैनल पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन होगा। Motorola और कॉर्निंग ने फरवरी में MWC में एक साझेदारी की घोषणा की थी, जिसके चलते सभी मोटोरोला फोन के लिए रेनफोर्स्ड गोरिल्ला ग्लास तैयार किया जाएगा।
Advertisement

एक वीडियो में फोन को डूबकर बाहर आते हुए दिखाया गया है, जो IP68 रेटिंग का सुझाव देता है, जिससे धूल और पानी से बचाव हो सकता है। बीते साल का Moto Edge 40 Pro भी IP68 रेटेड था। एक वीडियो में ड्यूल स्टीरियो स्पीकर सेटअप भी नजर आया है। इसके अलावा फोन स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 चिप, 4500mAh बैटरी, 125W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट शामिल होने की संभावना हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.