Moto E7i Power फोन NBTC सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट, Lenovo K13 का रीबैज्ड वर्ज़न हो सकता है

Moto E7i Power स्मार्टफोन थाईलैंड की NBTC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर कथित रूप से लिस्ट हुआ है, तो ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि यह स्मार्टफोन Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी द्वारा थाईलैंड में लॉन्च किया जा सकता है, जिसके बाद इसे दूसरे मार्केट में भी लाया जाएगा।

विज्ञापन
शायक मजूमदार, अपडेटेड: 17 फरवरी 2021 18:27 IST
ख़ास बातें
  • Moto E7i Power का मॉडल नंबर XT2097-14 हो सकता है
  • यही मॉडल नंबर Bluetooth SIG वेबसाइट पर भी लिस्ट हो चुका है
  • Moto E7 Power भारत में 17 फरवरी को होगा लॉन्च

Moto E7 Power में मिल सकता है 6.5 इंच एचडी+ मैक्स विज़न डिस्प्ले

Moto E7i Power स्मार्टफोन थाईलैंड की NBTC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर कथित रूप से लिस्ट हुआ है, जिसकी जानकारी टिप्सटर द्वारा दी गई है। लिस्टिंग में ‘moto e7i power' नाम देखा जा सकता है, तो ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि यह स्मार्टफोन Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी द्वारा थाईलैंड में लॉन्च  किया जा सकता है, जिसके बाद इसे दूसरे मार्केट में भी लाया जाएगा। Moto E7 Power भारत में 19 फरवरी को लॉन्च होगा, जिसके प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स Flipkart लिस्टिंग में सामने आ चुके हैं। अटकले लगाई जा रही हैं कि मोटो ई7आई पावर स्मार्टफोन को मोटो ई7 पावर के आने के बाद लॉन्च किया जा सकता है।

टिप्सटर अभिषेक यादव के ट्वीट के अनुसार, Moto E7i Power स्मार्टफोन NBTC साइट पर XT2097-14 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट है। Gizmochina की रिपोर्ट के अनुसार, यही Motorola फोन मॉडल नंबर XT2097-12 और XT2097-13 के साथ Bluetooth SIG वेबसाइट पर लिस्ट हुआ था।
Advertisement

पब्लिकेशन ने जानकारी दी है कि एक अन्य मॉडल नंबर XT2097-15 ब्लूटूथ एसआईजी वेबसाइट पर लिस्ट हुआ था, जिसके साथ ‘Lenovo K13' मोनिकर दिया गया था। मॉडल नंबर के आधार पर माना जा सकता है कि यह मोटो ई7आई पावर लेनोवो के13 का रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है, जो कि कुछ देशों के लिए लॉन्च किया जाएगा।

91Mobiles की रिपोर्ट के अनुसार, Lenovo K13 एंड्रॉयड 10 पर काम कर सकता है। इसमें 6.5 इंच एचडी+ डिस्प्ले और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसमें डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का और 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी कैमरा होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। माना जा रहा है कि मोटो ई7आई में भी इसकी प्रकार के स्पेसिफिकेशन दिए जा सकते हैं।
Advertisement

Moto E7 Power स्मार्टफोन 19 फरवरी को लॉन्च होगा, जिसमें 6.5 इंच एचडी+ मैक्स विज़न डिस्प्ले और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर लैस होगा। फिलहाल, यह कौन-सा प्रोसेसर होगा इसकी जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन हाल ही में सामने आई गीकबेंच लिस्टिंग की मानें तो यह मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर हो सकता है। गीकबेंच के अनुसार, प्रोसेसर के साथ जुगलबंदी में 4जीबी LPDDR4X रैम दी जाएगी। इसके अलावा फोन में डुअल रियर कैमरा जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का हो सकता है।
Advertisement

स्पेसिफिकेशन के लिहाज़ से मोटो ई7 पावर और मोटो ई7आई पावर के स्पेसिफिकेशन में ज्यादा अंतर नहीं होगा। हालांकि, इसका प्रोसेसर व कीमत अलग हो सकती है। फिलहाल, Motorola ने इस संबंध में आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी25

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Moto E7i Power, Moto E7 Power, Lenovo K13, Motorola, Lenovo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.