Moto E7 Plus फोन 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे के साथ लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

Moto E7 Plus को ब्राज़ील में भले ही आधिकारिक रूप से पेश कर दिया गया हो, लेकिन इसकी कीमत और उपलब्धता की जानकारी पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 11 सितंबर 2020 18:49 IST
ख़ास बातें
  • Moto E7 Plus में मौजूद है 64 जीबी तक की स्टोरेज
  • मोटो ई7 प्लस फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर से लैस है
  • फोन का सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है

Moto E7 Plus में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है

Moto E7 Plus स्मार्टफोन को चुपचाप ब्राज़ील में पेश कर दिया गया है, यह फोन कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट है। Motorola ने इच्छुक ग्राहकों के लिए रजिस्ट्रेशन लेना भी शुरू कर दिया है। मोटो ई7 प्लस के स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप और वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले से लैस है। इसमें आपको 5,000 एमएएच की बैटरी और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर मिलेगा। मोटो ई7 प्लस फोन में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। आपको बता दें, यह नया फोन उसी दिन आधिकारिक किया गया है जिस दिन Moto G9 Plus को लॉन्च किया गया है।

Moto E7 Plus को ब्राज़ील में भले ही आधिकारिक रूप से पेश कर दिया गया हो, लेकिन इसकी कीमत और उपलब्धता की जानकारी पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। यह फोन कंपनी की वेबसाइट पर 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन के साथ स्थित है। इस फोन में एम्बर ब्रोंज और नेवी ब्लू कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध है। Motorola Brazil वेबसाइट पर मोटो ई7 प्लस लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले Gadgets 360 टिप्सटर पंचम सिंह द्वारा दी गई है।
Advertisement
 

Moto E7 Plus specifications

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो मोटो ई7 प्लस फोन हाइब्रिड डुअल-सिम स्लॉट (नैनो) को सपोर्ट करता है, और यह एंड्रॉयड 10 पर चलता है। फोन में 6.5-इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है, जो कि वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच के साथ स्थित है। इसके अलावा, यह फोन और यह 1.8 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर से लैस है, इसके साथ 4 जीबी रैम और Adreno 610 GPU मौजूद है। वहीं, फोन में 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा की बात करें, तो मोटो ई7 प्लस फोन में f/1.7 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं फोन का सेकेंडरी कैमरा f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का है। फ्रंट में f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Advertisement

Moto E7 Plus में 5,000 एमएएच की बैटरी, 10 वॉट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मौजूद है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी, ब्लूटूथ वी5, Wi-Fi 802.11 b/g/n, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक जैसे फीचर्स शामिल हैं। फोन का माप 165.2x75.7x9.2एमएम और वज़न 200 ग्राम है। इसके अलावा फोन में रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Capable processor
  • Good battery life
  • Solid build quality
  • Clean UI
  • Bad
  • Slow charging
  • Micro-USB port
  • No video stabilisation
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  4. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  8. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  9. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  10. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  11. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.