Moto E6S 16 सितंबर को होगा लॉन्च, दो रियर कैमरे हैं इसमें

Motorola के इनवाइट में बताया गया है कि Moto E6s को 16 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। इनवाइट में इसके अलावा कोई और जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 10 सितंबर 2019 19:56 IST
ख़ास बातें
  • मोटो ई6 प्लस का ही अवतार होगा मोटो ई6एस
  • Moto E6s की बिक्री होगी फ्लिपकार्ट पर
  • मोटो ई6एस बजट रेंज का स्मार्टफोन है
Motorola India 16 सितंबर को भारत में एक इवेंट आयोजित करने वाली है। इस संबंध में मीडिया को इनवाइट भेज दिए गए हैं। कंपनी अपने अगले फोन को भारत में फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी में लॉन्च करने वाली है। यहां बात Moto E6S हैंडसेट की हो रही है। मोटोरोला के इनवाइट में मोटो ई6एस के नाम का ज़िक्र नहीं है। लेकिन फ्लिपकार्ट के टीज़र पेज से फोन के नाम का खुलासा हो गया है। टीज़र पेज से यह भी साफ हो गया है कि मोटो ई6एस की बिक्री फ्लिपकार्ट पर होगी। प्रतीत होता है कि मोटो ई6एस हैंडसेट हाल ही में आईएफए ट्रेड शो 2019 में लॉन्च किए गए मोटो ई6 प्लस के रीब्रांडेड अवतार होगा।

मोटोरोला के इनवाइट में बताया गया है कि नए स्मार्टफोन को 16 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। इनवाइट में इसके अलावा कोई और जानकारी नहीं है। हालांकि, फ्लिपकार्ट के टीज़र पेज से पता चला गया है कि मोटो ई6एस वाकई में Moto E6 Plus का 4 जीबी रैम वेरिएंट होगा।  Motorola ने आईएफए ट्रेड शो में फोन के 2 जीबी रैम और 4 जीबी रैम वेरिएंट की बात की थी। फिलहाल, साफ नहीं है कि कंपनी इस फोन को भारत में अलग नाम से क्यों लाना चाहती है? संभवतः ट्रेड मार्क के कारण।
Advertisement

याद रहे कि डुअल-सिम (माइक्रो+ नैनो) वाला मोटो ई6 प्लस स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलता है और इसमे 6.1 इंच का फुल-एचडी+ (720x1560 पिक्सल) ओलेड मैक्स विज़न डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसके साथ 4 जीबी रैम होंगे।
 
मोटो ई6 प्लस में दो रियर कैमरे दिए गए हैं, 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, इसका अपर्चर एफ/2.0 और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा, इसका अपर्चर एफ/2.0 है। स्टोरेज 64 जीबी होगी और माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाना संभव है।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए मोटो ई6 प्लस में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन की लंबाई-चौड़ाई 155.6x73.06x8.6 मिलीमीटर और वजन 149.7 ग्राम है। फोन में जान फूंकने के लिए 3,000 एमएए की बैटरी है। इसके अलावा फोन के पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह मिली है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Doesn’t weigh much
  • Lean software
  • Dedicated microSD card slot
  • Bad
  • No compass
  • Average battery life, slow charging
  • Outer shell smudges easily
  • Underwhelming cameras
  • Slightly weak processor
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  9. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.