Moto E5 Plus और Moto X4 की कीमतों में कटौती, जानें नए दाम

Motorola ने अपने Moto E5 Plus और Moto X4 की कीमत में कटौती की है। त्योहारी सीज़न से पहले Lenovo के इस ब्रांड ने दोनों हैंडसेट की कीमत में कटौती तो की ही है, साथ में कैशबैक ऑफर का भी ऐलान किया है।

Moto E5 Plus और Moto X4 की कीमतों में कटौती, जानें नए दाम
ख़ास बातें
  • Moto E5 Plus हैंडसेट को 10,999 रुपये में बेचा जाएगा
  • Moto X4 का 3 जीबी रैम वेरिएंट अब 13,999 रुपये में उपलब्ध होगा
  • Moto X4 का 4 जीबी रैम वेरिएंट अब 15,999 रुपये में उपलब्ध होगा
विज्ञापन
Motorola ने अपने Moto E5 Plus और Moto X4 की कीमत में कटौती की है। त्योहारी सीज़न से पहले Lenovo के इस ब्रांड ने दोनों हैंडसेट की कीमत में कटौती तो की ही है, साथ में कैशबैक ऑफर का भी ऐलान किया है। याद रहे कि Motorola ने इस साल जुलाई महीने में ही Moto E5 Plus को Moto E5 के साथ लॉन्च किया था। दूसरी तरफ, Moto X4 को बीते साल नवंबर में भारत में लॉन्च किया गया था। हाल ही में एक रिपोर्ट में Moto X4 के एक वेरिएंट की कीमत कम किए जाने की खबर आई थी। हालांकि, मोटोरोला ने अब आधिकारिक तौर पर दोनों हैंडसेट की कीमत कम करने का ऐलान किया है।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, Motorola India अपने दोनों स्मार्टफोन को इस त्योहारी सीज़न में सस्ते में बेच रही है। 11,999 रुपये वाले Moto E5 Plus हैंडसेट को 10,999 रुपये में बेचा जाएगा। वहीं, Moto X4 का 3 जीबी रैम वेरिएंट अब 13,999 रुपये में उपलब्ध होगा। पहले इसकी कीमत 15,999 रुपये थी। Moto X4 का 4 जीबी रैम वेरिएंट अब 15,999 रुपये में उपलब्ध होगा, जबकि पहले इसे 17,999 रुपये में खरीदा जा सकता था। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि यह कीमत स्थाई है या अस्थाई।

Motorola ने बताया है कि मोटो हब्स और रिटेल स्टोर में मोटो ई5 प्लस और मोटो एक्स4 नई कीमत में उपलब्ध हैं। इसके अलावा दोनों स्मार्टफोन के खरीददार पेटीएम मॉल ऐप के ज़रिए 3,000 रुपये का कैशबैक पाएंगे। इसके अलावा बिना ब्याज वाले ईएमआई का भी विकल्प होगा।
 

Moto E5 Plus स्पेसिफिकेशन

Moto E5 Plus में 6 इंच का आईपीएस डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। रिजॉल्यूशन एचडी प्लस दिया गया है। फोन को पावर देती है 5000 एमएएच की बैटरी, जो टर्बोचार्ज सपोर्ट के साथ आती है। दावा किया गया है कि 15 मिनट में फोन 6 घंटे काम करने लायक चार्ज हो जाएगा। फोन स्टॉक एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर काम करेगा। इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर है, जिसकी जुगलबंदी में दिए गए हैं 3 जीबी रैम। पानी व अन्य तरल पदार्थों से सुरक्षा के लिए इसमें स्प्लैश रेसिस्टेंट कोटिंग दी गई है।

स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल कैमरा है, जो एफ/2.0 अपर्चर से लैस होकर आया है। इसमें लेज़र ऑटोफोकस और फेस डिटेक्शन ऑटोफोक्स फीचर है। हैंडसेट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है, जो एफ/2.2 अपर्चर से लैस है। Moto E5 Plus 32 जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ आया है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से इसमें 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और हेडफोन जैक दिए गए हैं। फोन 4 रंग विकल्प - ब्लैक, मिनर ब्लू, फ्लैश ग्रे, फाइन गोल्ड में आया है। हैंडसेट का वज़न 200 ग्राम है।  
 

Moto X4 स्पेसिफिकेशन

मोटो एक्स4 में 5.2 इंच की आईपीएस एलसीडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन वाली स्क्रीन है। स्क्रीन की डेनसिटी 424 पीपीआई है। फोन में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 630 चिपसेट दिया गया है। ग्राफ़िक्स के लिए एड्रेनो 508 जीपीयू है। स्टोरोज को 2 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

कैमरे की बात करें तो फोन के डुअल कैमरा सेटअप में अपर्चर एफ/2.0, डुअल ऑटोफोकस, पीडीएएफ के साथ 12 मेगापिक्सल सेंसर और अपर्चर एफ/2.2 और 120 डिग्री वाइड-एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। कैमरे में लैंडमार्क, क्यूआर कोड, पैनोरमा, स्लो-मोशन वीडियो और बेस्ट शॉट जैसे फ़ीचर हैं। सेल्फी और वीडियो चैट करने के लिए अपर्चर एफ/2.0 व सेल्फ़ी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का सेंसर है। फ्रंट सेंसर सेल्फी पैनोरमा, फेस फिल्टर, ब्यूटिफिकेशन मोड और प्रोफेशनल मोड से लैस है।

स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि 15 वाट का टर्बोपावर चार्जर फोन को 15 मिनट में ही 6 घंटे की बैटरी लाइफ जितना चार्ज कर देगा। फोन का डाइमेंशन 148.35 x 73.4 x 7.99 मिलीमीटर और वज़न 163 ग्राम है। फोन सिंगल सिम सपोर्ट करता है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 4जी एलटीई, 3जी, 2जी, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, ग्लोनास, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी, 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे फ़ीचर हैं। इसके अलावा फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, ग्रेविटी, प्रॉक्सिमिटी, एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट, मैगनेटोमीटर, जायरोस्कोप और सेंसर हब जैसे सेंसर दिए गए हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »