Motorola E5 और E5 Plus के बारे में चला पता

लेनोवो के स्वामित्व वाली मोटोरोला भारत में मोटो एक्स4 के नए वेरिएंट को पेश करने की तैयारी में है। मोटोरोला एक बार फिर सुर्खियों में है और कंपनी के आने वाले ई सीरीज़ के डिवाइस के बारे में पता चला है। मोटो के दो नए डिवाइस को अमेरिका की सर्टिफिकेशन साइट एफसीसी पर लिस्ट किया गया है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 29 जनवरी 2018 10:27 IST
लेनोवो के स्वामित्व वाली मोटोरोला भारत में मोटो एक्स4 के नए वेरिएंट को पेश करने की तैयारी में है। मोटोरोला एक बार फिर सुर्खियों में है और कंपनी के आने वाले ई सीरीज़ के डिवाइस के बारे में पता चला है। मोटो के दो नए डिवाइस को अमेरिका की सर्टिफिकेशन साइट एफसीसी पर लिस्ट किया गया है। अनुमान है कि नए मोटो डिवाइस आने वालो मोटो ई5 और मोटो ई5 प्लस होंगे। इससे संकेत मिलते हैं कि कंपनी मोटो ई4 और मोटो ई4 प्लस के अपग्रेड वेरिएंट पर काम कर रही है। लिस्टिंग से खुलासा होता है कि आने वाले एक डिवाइस में 4000 एमएएच क्षमता की बैटरी होगी।

एंड्रॉयड हेडलाइंस ने इन ख़बरों को सबसे पहले सार्वजनिक किया। एफसीसी की वेबसाइट पर मोटोरोला के दो डिवाइस को मॉडल नंबर XT1922-4 और XT1922-5 के साथ लिस्ट किया गया है। उम्मीद है कि ये स्मार्टफोन पिछले मोटो ई4 और मोटो ई4 प्लस के अपग्रेड वेरिएंट होंगे। हालांकि, इस लिस्टिंग से इन डिवाइस के फ़ीचर या स्पेसिफकेशन का खुलासा नहीं होता। लेकिन XT1922-4 मॉडल नंबर वाले स्मार्टफोन में मोटो द्वारा 4000 एमएएच की बड़ी बैटरी होने का खुलासा हुआ है।
Advertisement

इसके अलावा, MySmartPrice ने एक मोटोरोला स्मार्टफोन की तस्वीर पोस्ट की जिसके मोटो ई5 होने का दावा किया जा रहा है। इसके अलावा एक वीडियो से ई5 स्मार्टफोन में 16:9 आस्पेक्ट रेशियो डिस्प्ले के साथ प्रीमियम मेटल बॉडी होने का खुलासा हुआ है। मोटोरोला अपने इन नए स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 8.0 ओरियो के साथ 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज दी सकती है। इसके साथ ही लीक तस्वीर के होमस्क्रीन पर 3 अप्रैल की तारीख़ और समय का ज़िक्र है। जिससे फोन के 3 अप्रैल को लॉन्च होने की उम्मीद है।

इससे पहले खबर आई थी कि मोटोरोला ने अपने इस हैंडसेट में आईफोन X जैसा डिस्प्ले देगी। खासकर  ऊपरी हिस्सा आईफोन X से मेल खाएगा। वहीं, फ्रंट पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप भी होगा। नए मोटो डिवाइस को मोटो एक्स5 नाम दिए जाने की ख़बरें हैं और इसे अगले महीने बार्सिलोना में होने वाली मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस (एमडब्ल्यूसी) 2018 में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी मोटो ज़ेड3, मोटो ज़ेड3 प्ले और अपने पहले 5जी मोटो मॉड के अलावा तीन नए मोटो जी वेरिएंट पर भी काम कर रही है। मोटो जी6, मोटो जी6 प्लस और मोटो  जी6 प्ले के बारे में लीक में जानकारी सामने आई है। इन सभी स्मार्टफोन की तस्वीरें भी लीक हुईं हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , moto, moto mohilr, moto smartphone, moto mobile leak, moto device
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.