Moto E4 और Moto E4 Plus लॉन्च, जानें इनके बारे में

Motorola ने सोमवार को बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन Moto E4 और Moto E4 Plus को लॉन्च कर दिया है। इन हैंडसेट को अमेरिकी मार्केट में उतारा गया है। कंपनी का कहना है कि मोटो ई4 व मोटो ई4 प्लस अच्छी बैटरी लाइफ के लिए जाने जाएंगे।

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 13 जून 2017 12:13 IST
ख़ास बातें
  • मोटो ई4 व मोटो ई4 प्लस अच्छी बैटरी लाइफ के लिए जाने जाएंगे
  • मोटो ई4 व मोटो ई4 प्लस को भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जाना तय है
  • Moto E4 और Moto E4 Plus एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेंगे
Motorola ने सोमवार को बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन Moto E4 और Moto E4 Plus को लॉन्च कर दिया है। इन हैंडसेट को अमेरिकी मार्केट में उतारा गया है। कंपनी का कहना है कि मोटो ई4 व मोटो ई4 प्लस अच्छी बैटरी लाइफ के लिए जाने जाएंगे। दावा डिस्प्ले और कैमरा सेटअप को लेकर भी ऐसा ही किया गया है। मोटो ई4 व मोटो ई4 प्लस को भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जाना तय है।
 

Moto E4 के स्पेसिफिकेशन

मोटोरोला मोटो ई4 में 5 इंच का एचडी (720 x 1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। हैंडसेट में मेटल डिज़ाइन का इस्तेमाल हुआ है। Moto E4 में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर दिया गया है। कैमरे की बात करें तो Moto E4 में 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।
Advertisement
 
(मोटो ई4 की तस्वीर)

मोटोरोला के अन्य स्मार्टफोन की तरह Moto E4 स्टॉक एंड्रॉयड से लैस होगा। इसमें एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा का इस्तेमाल होगा। मल्टीटास्किंग को आसान बनाने के लिए मौज़ूद है 2 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है। अच्छी बात यह है कि इस फोन में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी मौज़ूद है। इस हैंडसेट की अहम खासियतों में 2800 एमएएच की बैटरी है।

अमेरिकी मार्केट में Moto E4 को फाइन गोल्ड और ब्लैक कलर में उपलब्ध कराया गया है। स्थानीय कीमत 129.99 डॉलर (करीब 8,400 रुपये) है और बिक्री 22 जून से शुरू होगी।
Advertisement
 

Moto E4 Plus के स्पेसिफिकेशन

अब बात मोटो ई4 के प्लस वेरिएंट Moto E4 Plus की। यह हैंडसेट 5.5 इंच के एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले के साथ आएगा। प्लस वेरिएंट में भी मोटो ई4 वाले 1.4 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसकी बैटरी 5000 एमएएच की है। कैमरे की बात करें तो मोटो ई4 प्लस में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है।
 
(मोटो ई4 प्लस की तस्वीर)

आपको लेटेस्ट एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा का अनुभव मिलेगा। अमेरिकी मार्केट में मोटो ई4 प्लस के दो स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं- 16 जीबी और 32 जीबी। दोनों ही मॉडल 2 जीबी रैम के साथ आएंगे। मोटो ई4 प्लस को तीन रंग में पेश किया गया है- आइरन ग्रे, ऑक्सफोर्ड ब्लू और ब्लश गोल्ड। स्थानीय मार्केट में 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 179.99 डॉलर (करीब 11,600 रुपये) है।
Advertisement
 

Moto E4 और E4 Plus भारत में जल्द हो सकते हैं लॉन्च

कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मोटोरोला अपने Moto E4 और E4 Plus हैंडसेट को चुनिंदा मार्केट में ही उपलब्ध कराएगी। इसे भारत में जल्द ही लॉन्च किए जाने की संभावना है। याद रहे कि लेनोवो की स्वामित्व वाली इस कंपनी ने पिछले हफ्ते ही Moto Z2 Play को भारत में उतारा था। कंपनी ने साफ कर दिया है कि मोटो सी प्लस को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737एम

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737एम

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.