Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च, ये हैं खूबियां

Moto E इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, Moto G Fast थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है।

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च, ये हैं खूबियां

Moto G Fast में ट्रिपल रियर कैमरा और होल-पंच डिस्प्ले दिया गया है

ख़ास बातें
  • Moto E में डुअल रियर कैमरा सेटअप और वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच शामिल है
  • Moto G Fast होल-पंच डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा से लैस आता है
  • दोनों स्मार्टफोन में शामिल है 6.2 इंच डिस्प्ले और 3 जीबी रैम
विज्ञापन
Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।
 

Moto E, Moto G Fast price

मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी यूएस वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की आधिकारिक लिस्टिंग के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसमें 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज शामिल है। इसकी कीमत 199.99 डॉलर (लगभग 15,115 रुपये) है। स्मार्टफोन को केवल पर्ल व्हाइट रंग में लॉन्च किया गया है। दोनों स्मार्टफोन खरीद के लिए मोटोरोला यूएस वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
 

Moto E specifications

मोटो ई एंड्रॉयड 10 पर काम करता है। स्मार्टफोन में 6.2-इंच मैक्स विज़न एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है, जो 19:9 आस्पेक्ट रेशियो और 271 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी के साथ आता है। इसमें वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच शामिल है। स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 632 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है और 3 जीबी रैम के साथ आता है। सिक्योरिटी के लिए मोटो ई में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

Moto E डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें एफ/2.0 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसका दूसरा कैमरा एफ/2.2 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। इसमें सिंगल एलईडी फ्लैश शामिल है। मोटो ई में एफ/2.0 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो वाटरड्रॉप नॉच के अंदर सेट आता है।
mtim7opg


Moto E में 32 जीबी स्टोरेज आता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कंपनी ने इसमें 3,550 एमएएच क्षमता की बैटरी दी है, जो स्टैंडर्ड 5 वाट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी सिंगल चार्ज में 2 दिनों तक चल सकती है। स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 3.5 एमएम हेडफोन जैक, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, जीपीएस, ए-जीपीएस, एलटीईपीपी, एसयूपीएल, ग्लोनास, गलीलियो शामिल हैं।

मोटो ई का डाइमेंशन 159.77 x 76.56 x 8.65 मिलीमीटर और वज़न 185 ग्राम है।
 

Moto G Fast specifications

मोटो जी फास्ट भी एंड्रॉयड 10 पर काम करता है। स्मार्टफोन में 6.2-इंच मैक्स विज़न एचडी+ आईपीएस होल-पंच डिस्प्ले दिया गया है, जो 19:9 आस्पेक्ट रेशियो और 268 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी के साथ आता है। स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 665 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है और 3 जीबी रैम के साथ आता है। सिक्योरिटी के लिए मोटो जी फास्ट में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल है।

Moto G Fast ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें एफ/1.7 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसका दूसरा कैमरा एफ/2.2 अपर्चर और 118 डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है। तीसरा कैमरा एफ/2.2 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। मोटो जी फास्ट में एफ/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो होल-पंच कटआउट के अंदर सेट है।

Moto G Fast में 32 जीबी स्टोरेज आता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कंपनी ने इसमें 4,000 एमएएच क्षमता की बैटरी दी है, जो 10 वाट रैपिड चार्ज सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन को लेकर भी कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 2 दिनों तक चल सकता है। स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 3.5 एमएम हेडफोन जैक, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, जीपीएस, ए-जीपीएस, एलटीईपीपी, एसयूपीएल, ग्लोनास, गलीलियो शामिल हैं।

मोटो जी फास्ट का डाइमेंशन 161.87 x 75.7 x 9.05 मिलीमीटर और वज़न 189.4 ग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर
  3. Flipkart Freedom Sale: Nothing Phone 4b पर आया तगड़ा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  4. Honor Magic 9 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. LPG गैस पर सब्सिडी पाने के लिए PMUY के लिए ऐसे करें अप्लाई
  6. iPhone 18 Pro का इंतजार? मिलेंगे तीन सबसे बड़े कैमरा अपग्रेड!
  7. Tecno Pova 8 Pro 5G के बैक पैनल पर मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  8. Flipkart Freedom Sale: 65 इंच स्मार्ट टीवी पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, कीमत ₹36 हजार से शुरू
  9. पहले Tip, फिर Ride? अब नहीं! सरकार ने Ola-Uber-Rapido को दिया सख्त निर्देश
  10. Flipkart Freedom Sale: ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Google का 48MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »