मोटो सी, मोटो सी प्लस, मोटो ई4 और मोटो ज़ेड2 की तस्वीरें लीक

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 अप्रैल 2017 13:42 IST
लेनोवो ने हाल ही में चंद बाज़ारों में मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च किया है। लेकिन कंपनी की योजना कई और प्रोडक्ट लॉन्च करने की भी है। मोटो सी और मोटो सी प्लस को लेकर इंटरनेट पर पहले से ख़बरें हैं और अब एक बार फिर लीक तस्वीरों से इन स्मार्टफोन के डिज़ाइन का खुलासा हुआ है। इसके अलावा, लेनोवो मोटो ई सीरीज़ के नए स्मार्टफोन को पेश करने की तैयारी में भी है। मोटो ई4 के अलावा प्रीमियम मोटो ज़ेड2 की तस्वीरें भी लीक हुईं हैं।

जाने-माने फोन टिप्सटर @OnLeaks ने कथित मोटो सी, मोटो सी प्लस, मोटो ई4 और मोटो ज़ेड2 स्मार्टफोन की तस्वीरें साझा कीं। लेकिन, अभी इन स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता की जानकारी नहीं मिली है।
Advertisement

मोटो सी और मोटो सी प्लस के जरिए कंपनी का उद्देश्य बेहद किफ़ायती सेगमेंट में स्मार्टफोन लॉन्च करने का है। और इन फोन में 4जी वीओएलटीई के अलावा दूसरे स्टैंडर्ड स्पेसिफिकेशन दिए जाने की उम्मीद है। लीक तस्वीरों से पता चलता है कि मोटो सी और मोटो सी प्लस में पॉलीकार्बोनेट बॉडी होगी। गौर करने वाली बात है कि मोटो सी और मोटो सी प्लस का डिज़ाइन भी, हाल ही में लॉन्च हुए कई दूसरे मोटो स्मार्टफोन की तरह लग रहा है। लेनोवो ने जोर देते हुए कहा था कि कंपनी कई दूसरे स्मार्टफोन में भी मोटो ज़ेड का डिज़ाइन देगी और नई लीक तस्वीरों से ऐसे ही संकेत मिलते हैं। गौर करने वाली बात है कि, मोटो सी सीरीज़ की तस्वीरें पहली बार लीक नहीं हुईं हैं।

मोटो ई4 की बात करें तो, इस सीरीज़ को नए रंगरूप में पेश किया जा सकता है। और इस फोन को मोटो सी सीरीज़ से थोड़ी ज़्यादा कीमत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। लीक तस्वीरों से पता चलता है कि मोटो ई4 में एक मेटल बॉडी होगी और हैंडसेट के रियर पर ऊपर व नीचे की तरफ़ दो एंटीना बैंड दिए जा सकते हैं। मोटो सी फोन से अलग, मोटो ई4 हैंडसेट के अगले हिस्से पर होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर इंटीग्रेट किया जा सकता है। अगर यह सच होता है तो मोटो ई4 मोटोरोला की मोटो ई सीरीज़ का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसमें फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। इससे पहले इस स्मार्टफोन को अमेरिका की एफसीसी साइट पर देखा गया था।
Advertisement

मोटो ज़ेड2 की तस्वीर भी लीक हुई है और इसका डिज़ाइन काफ़ी हद तक मोटो ज़ेड जैसा दिख रहा है। तस्वीर में फोन के रियर पर मोटो मॉड्स के लिए 16-डॉट कनेक्टर देखे जा सकते हैं। फोन के जिस आने वाले फ़ीचर को लेकर सबसे ज़्यादा चर्चा है, वो है डुअल रियर कैमरा सेटअप। लीक तस्वीरों से फोन के रियर पर एक उभरे हुए कैमरे के अलावा पतली बॉडी होने की उम्मीद है। टिप्सटर के मुताबिक, मोटो ज़ेड2 फोर्स के भी मोटो ज़ेड2 की तरह ही दिखने की उम्मीद है। @OnLeaks ने एक पिछले लीक में बताया था कि मोटो ज़ेड के अपग्रेड वेरिएंट को मोटो ज़ेड2 नाम से पेश किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.