MWC 2024: ट्रांसपेरेंट लैपटॉप से लेकर, मुड़ने वाला फोन और Xiaomi CyberDog 2 समेत ये यूनिक प्रोडक्ट हुए पेश

Xiaomi ने MWC 2024 में एक बार फिर अपने Cyber Dog को शोकेस किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 फरवरी 2024 12:37 IST
ख़ास बातें
  • Infinix ने नया स्मार्टफोन शोकेस किया है जिसके रियर में ई-इंक डिस्प्ले है।
  • Xiaomi ने MWC 2024 में एक बार फिर अपने Cyber Dog को शोकेस किया है।
  • Lenovo ने लैपटॉप सेगमेंट में अपने यूनिक लैपटॉप को शोकेस किया है।

Photo Credit: MWC 2024

मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2024) में कई प्रकार के नए प्रोडक्ट, कॉन्सेप्ट और प्रोटोटाइप पेश किए गए हैं। आज हम आपको इस शो में शोकेस हुई सभी चीजों के बीच से 6 बेहतरीन उत्पादों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने दर्शकों का खूब ध्यान खींचा। आइए MWC 2024 में पेश हुए यूनिक प्रोडक्ट्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Motorola बेंडेबल स्मार्टफोन


Motorola ने एक ऐसे स्मार्टफोन का वर्किंग प्रोटोटाइप शोकेस किया है जो बैंड होकर रिस्टबैंड बन सकता है। हालांकि ऐसा नहीं है कि यह फोन जल्द ही मार्केट में आ जाएगा, लेकिन यह एक यूनिक कॉन्सेप्ट लगता है। फोन में कई हिंज हैं जो 6.9 इंच पोलेड डिस्प्ले के साथ पूरे फोल्डिंग मैकेनिज्म में मदद करते हैं।


Xiaomi CyberDog 2 


Xiaomi ने MWC 2024 में एक बार फिर अपने Cyber Dog को शोकेस किया है। Cyber Dog 2 में अपने पिछले मॉडल की तुलना में एक अपडेट डिजाइन है और यह बैकफ्लिप भी कर सकता है। इसके अलावा इसकी कीमत 3,000 डॉलर (लगभग 2,48,787 रुपये) है जो कि इसके पिछले मॉडल से लगभग दोगुनी है।


एंड्रॉइड के साथ 28000mAh का पावर बैंक


Avenir Telecom ने एक नया पावर बैंक या 28000mAh की बड़ी बैटरी पैक फोन शोकेस किया है। फोन एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। अतिरिक्त मजबूती के लिए आईपी रेटिंग के साथ एक रग्ड डिजाइन के साथ स्मार्टफोन 122 घंटे तक का टॉक टाइम और 2252 घंटे (94 दिन) तक का स्टैंडबाय टाइम प्रदान करता है।


ई-इंक बैक पैनल वाला Infinix स्मार्टफोन


Advertisement
Infinix ने अपना नया स्मार्टफोन शोकेस किया है जिसके रियर में ई-इंक डिस्प्ले है। यह डिस्प्ले सेकेंडरी डिस्प्ले के तौर पर काम करती है और इसमें प्रिज्म टेक्नोलॉजी है जो यूजर्स को अपनी जरूरतों के अनुसार इसे कस्टमाइज करने देती है। पैनल से स्मार्टफोन का डिजाइन आकर्षक लगता है।


Nokia Barbie फ्लिप-फोन


HMD ग्लोबल ने Mattel के साथ साझेदारी में एक नया बार्बी-थीम वाला फ्लिप फोन शोकेस किया है। कंपनी ने फोन के स्पेसिफिकेशन या कीमत समेत कोई अन्य जानकारी साझा नहीं की है। यह एक फीचर फोन है और इस साल के आखिर तक लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।


Advertisement
Lenovo ट्रांसपेरेंट लैपटॉप कॉन्सेप्ट


Lenovo ने लैपटॉप सेगमेंट में अपने यूनिक लैपटॉप को शोकेस किया है, जिसमें एक ट्रांसपेरेंट डिस्प्ले के साथ एक कीबोर्ड डेक है जो एक वर्चुअल कीबोर्ड वाला एक टच पैनल भी है, जो ऑगमेंटेड रिएलिटी पर बेस्ड लगता है। इसमें 17.3 इंच की माइक्रोएलईडी डिस्प्ले है, जो बंद होने पर 55 प्रतिशत ट्रांसपेरेंट लगती है। एक बार डिस्प्ले ऑन होने पर, यह कम ट्रांसपेरेंट हो जाती है और अधिकतम चमक पर पूरी तरह से सामान्य हो जाती है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  2. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो मार्केट पर बढ़ा प्रेशर, बिटकॉइन का प्राइस 64,000 डॉलर से नीचे
  2. Hotel का Free WiFi अच्छा लगता है? चुटकी में हैकर्स के हाथ लग सकता है आपका पासवर्ड और प्राइवेट डेटा
  3. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 75-इंच साइज तक के MiniLED TV, ऑफर में ₹10 हजार तक डिस्काउंट!
  4. Red Fort Security Abhigyan App: लाल किले की सुरक्षा में एडवांस टेक्नोलॉजी, 35 सेकंड में देगी अपराधी की जानकारी
  5. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  6. Samsung TV खरीदने पर मुफ्त मिलेगा दूसरा TV या ₹1 लाख का Soundbar! जानें कैसे मिलेगा ऑफर
  7. पहले कभी नहीं देखा ऐसा इंटरव्यू! AI Engineer से आंखें बंद करके जवाब देने को कहा
  8. Amazon Great Freedom Sale में ₹23 हजार सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung Galaxy S26 Ultra 5G
  9. Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: जानें ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Amazon Great Freedom Sale: ₹5 हजार के बजट वाली इन स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील, ऐसे उठाएं लाभ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.