शाओमी मीयूआई 8 रॉम के लिए मंगलवार से अपडेट मिलना होगा शुरू

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 अगस्त 2016 17:20 IST
ख़ास बातें
  • मीयूआई 8 रॉम ओटीए अपडेटके जरिए उपलब्ध होगा
  • कंपनी की सलाह है कि अपडेट से पहलेअपने डेटा का बैकअप बना लें
  • मंगलवार को चुनिंदा शाओमी डिवाइस में ही अपडेट मिलेगा
शाओमी ने अपने लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम मीयूआई 8 के ग्लोबल अपडेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी के मुताबिक यह अपडेट मंगलवार से उन शाओमी डिवाइस में मिलना शुरू हो जाएगा जिन्हें यह सपोर्ट करता है।

पिछले हफ्ते मीयूआई फोरम पर ऐलान के बाद शाओमी ने इन डिवाइस को लिस्ट भी किया था। मीयूआई 8 रॉम रेडमी 1एस, रेडमी 2, रेडमी 2 प्राइम, रेडमी नोट 3 (क्वालकॉम) ,रेडमी नोट 3 (स्पेशल एडिशन), रेडमी नोट 2, रेडमी नोट 3जी, रेडमी नोट 4जी, रेडमी नोट प्राइम, रेडमी 3, रेडमी 3एस, रेडमी 3एस प्राइम, मी2, मी 2एस, मी 3, मी4, मी 4आई, मी 5, मी नोट और मी मैक्स (32 जीबी) स्मार्टफोन सपोर्ट करेगा।

इसके अलावा कंपनी ने यह भी बताया कि मंगलवार को मीयूआई रॉम के लिए ओटीए अपडेट कुछ चुनिंदा डिवाइस में ही मिलेगा। ये डिवाइस रेडमी 1एस, मी2, मी 2एस, मी 4आई, रेडमी नोट 3जी और रेडमी नोट 4जी हैं। बाकी बचे डिवाइस में यह अपडेट 'निकट भविष्य' में जारी कि जाएंगे। इसके साथ ही शाओमी ने ऐलान किया कि मीयूआई 8 चीन स्टेबल रॉम को बुधवार से जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि, शाओमी को पहले यह अपडेट 16 अगस्त को जारी करना था लेकिन फाइनल बिल्ड में देरी के चलते कंपनी को अपडेट टालना पड़ा।

इस अपग्रेड के बारे में शाओमी का कहना है कि रेगुलर मीयूआई रॉम यूज़र को मीयूआई 8 के लिए अपडेट नोटिफिकेशन तब मिलेगा जब उनकी डिवाइस के लिए ओटीए अपडेट तैयार होगा। इसके अलावा यूज़र अपडेट के लिए अपडेट ऐप भी जांच सकते हैं। शाओमी का कहना है कि अपग्रेड से पहले यूज़र अपने डेटा का बैकअप बना लें। किसी दूसरे रॉम का इस्तेमाल कर रहे यूज़र के लिए मीयूआई ग्लोबल रॉम के बारे में कंपनी ने एक विस्तृत गाइड उपलब्ध कराई है।
Advertisement

याद दिला दें कि नए मीयूआई 8 में गैलरी ऐप पूरी तरह से नए रंगरूप में सजा होगा। गैलरी ऐप में डूडल, फिल्टर, स्टिकर, क्रॉपिंग का विकल्प मिलेगा। इसके साथ ही म्यूजिक वीडियो भी क्रिएट किया जा सकता है। गैलरी में कई सारे नए फीचर मौजूद होंगे। एमआईयूआई 8 में गैलरी ऐप यूजर को फटाफट शेयरिंग का ऑफर देता है। कंपनी का कहना है कि मीयूआई 8 वीडियो एडिटिंग सपोर्ट करता है।
Advertisement

नए मीयूआई 8 से खूबसूरत नोट्स टेम्पलेट साझा किए जा सकते हैं। एडवांस्ड कैलकुलेशन/कनवर्जन किया जा सकता है। एमआईयूआई 8 में यूजर को ज्यादा मजेदार और बेहतरीन अनुभव मिलेगा। मीयूआई 8 के बारे में कंपनी ने बताया, नए रॉम में कलर और स्टाइल में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। एमआईयूआई 8 का रंग मौसम के हिसाब से खुद बदल जाएगा।

 कंपनी ने भारत में वन टैप मोबाइल और मीयूआई 8 के जरिए डीटीएच रीचार्ज के लिए मोबिक्विक के साथ साझेदारी की है। इसके साथ ही यूज़र को एक महीने में एक बार 10 प्रतिशत कैशबैक जबकि नए यूज़र को 50 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.