Redmi K20 को MIUI 12 ग्लोबल स्टेबल अपडेट मिलना शुरू

Redmi K20 के अपडेट का साइज़ 873 एमबी है और यह सभी रेडमी के20 यूज़र्स को आने वाले दिनों में मिल जाना चाहिए। इस अपडेट की जानकारी आपको नोटिफिकेशन के जरिए मिलेगी, लेकिन आप सेटिंग्स, अबाउट फोन के बाद सिस्टम अपडेट में जाकर इसकी उपलब्धता की जांच मैनुअली भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 30 जून 2020 18:32 IST
ख़ास बातें
  • अपडेट का वर्ज़न नंबर V12.0.1.0.QFJINXM है
  • Redmi K20 के MIUI 12 अपडेट का साइज़ 873 एमबी है
  • MIUI 12 अपडेट में मिलेगा इम्प्रूव्ड विजुअल और सिक्योरिटी सेटिंग्स

फेज़ मैनर में रोलआउट किया गया है यह अपडेट

Redmi K20 भारतीय यूज़र्स के लिए MIUI 12 अपडेट ज़ारी कर दिया गया है, Xiaomi ने Gadgets 360 को इसकी जानकारी दी। ग्लोबल MIUI 12 अपडेट फेज़ मैनर में रोलआउट किया गया है और कंपनी बाकी स्मार्टफोन के लिए भी इस अपडेट को ज़ारी करने की दिशा में काम कर रही है।

रेडमी के20 यूज़र्स ने मी कम्युनिटी फोरम पर जानकारी दी कि उन्हें यह लेटेस्ट अपडेट मिलना शुरू हो गया है। यह MIUI 12 अपडेट रेडमी के20 के लिए V12.0.1.0.QFJINXM के साथ आया है और इसमें कई नए फीचर्स भी शामिल हैं, जो कि MIUI 12 का ही हिस्सा हैं। फोरम पर साझा किए गए चेंजलॉग के मुताबिक, यह अपडेट तीन प्रमुख बदलाव के साथ आता है। जिन्हें 'सिस्टम एनिमेशन', 'सिस्टम विजुअल' और 'प्राइवेसी प्रोटेक्शन' के तौर पर कैटेग्राइज़ किया गया है।
 

Mi community forum पर कई यूज़र्स ने जानकारी दी कि उन्हें अपने Redmi K20 स्मार्टफोन में वर्ज़न नंबर V12.0.1.0.QFJINXM का ओवर-द-एयर अपडेट मिला है। MIUI 12 के इस अपडेट के साथ कई नए फीचर्स जो कि एस्थेटिक्स और फंक्शनालिटी दोनों ही आए हैं। फोरम मेंबर द्वारा साझा किए गए चेंजलॉग के मुताबिक, रेडमी के20 यूज़र्स को नया सिस्टम एनिमेशन, सिस्टम विजुअल और प्राइवेसी प्रोटेक्शन मिला है, जो शाओमी ने पहली बार अप्रैल में MIUI 12 के साथ ही साझा कर दिए थे। चेंजलॉग बताता है कि MIUI 12 बिल्कुल नया फिजिकली बेस्ड एनिमेशन इंजन के साथ डायनेमिक विंडो टेक्नोलॉजी, ब्रांड न्यू विजुअल डिजाइन लेकर आया है, जो सभी प्रकार के कॉन्टेंट और लैंग्वेज पर काम करता है। इसमें यह भी बताया गया है कि MIUI 12 पहला ऐसा एंड्रॉयड आधारित मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम है, जो "रिगरस इनहांस्ड प्राइवेसी प्रोटेक्शन टेस्टिंग" के माध्यम से चला है।

इस अपडेट का साइज़ 873 एमबी है और यह सभी रेडमी के20 यूज़र्स को आने वाले दिनों में मिल जाना चाहिए। इस अपडेट की जानकारी आपको नोटिफिकेशन के जरिए मिलेगी, लेकिन आप सेटिंग्स, अबाउट फोन के बाद सिस्टम अपडेट में जाकर इसकी उपलब्धता की जांच मैनुअली भी कर सकते हैं। शाओमी ने पहले जानकारी दी थी कि रेडमी के20 सीरीज़ और Mi 9 सीरीज़ को सबसे पहले MIUI 12 अपडेट ज़ारी किया जाएगा। अब कंपनी ने रेडमी के20 के लिए अपडेट रोलआउट कर दिया है, जो फेज़ मैनर में रोलआउट हुआ है। जिसका मतलब है कि फिलहाल कुछ ही यूज़र्स को यह प्राप्त होगा, लेकिन आने वाले दिनों में इसे सभी के लिए ज़ारी कर दिया जाएगा।

चेंजलॉग की जानकारी के अलावा MIUI 12 कुछ अन्य फीचर्स व इम्प्रूवमेंट्स भी लेकर आता है। जैसे इनहांस्ड ग्राफिक्स और विजुअल, एंड्रॉयड 10 नेविगेशन गेस्चर, अपग्रेडेड डार्क मोड, ऐप ड्रॉअर और अल्ट्रा बैटरी सेवर मोड इत्यादि। इसके अलावा इसमें प्राइवेसी फीचर्स भी मौजूद हैं, जिसमें इनहांस्ड कंट्रोल ओवर ऐप परमिशन शामिल है। रेडमी के20 यूज़र्स को नए अपडेट के साथ यह सभी फीचर्स मिलेंगे।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Smooth, lag-free performance
  • Appealing design
  • Great battery life
  • Bad
  • Underwhelming low-light camera performance
  • Quite slippery
  • No expandable storage
  • Slow front camera pop-up mechanism
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Redmi K20, Redmi K20 MIUI 12, MIUI 12
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7,200mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुए Vivo G5i, Vivo G5z, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08, Galaxy F08 और Galaxy M08 आए BIS डेटाबेस पर नजर, जल्द होंगे भारत में लॉन्च
  2. ₹75 हजार से कम में 150Km रेंज! भारत में लॉन्च हुए Komaki MG Pro V और Pro+ इलेक्ट्रिक स्कूटर
  3. 50MP कैमरा वाला Poco M8 5G हुआ Flipkart Goat Sale में ₹1000 सस्ता, देखें डील
  4. क्या गाय का गोबर चलाएगा AI? डेटा सेंटर के लिए बिजली बनाने का नया तरीका
  5. Flipkart Goat Sale: ₹20000 में आने वाले टॉप 5 टैबलेट पर हो रही तगड़ी बचत
  6. अपने इलाके में कैसे चेक करें 5G नेटवर्क आ रहा है या नहीं? ऑनलाइन हो जाएगा सारा काम
  7. Oppo Reno 16c 5G vs Google Pixel 9a vs Samsung Galaxy S25 FE: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Flipkart Goat Sale में Samsung Galaxy A36 5G पर मिल रहा ₹7,000 से ज्यादा डिस्काउंट
  9. Apple के फोल्डेबल iPhone को कस्टमर्स तक पहुंचने में हो सकती है देरी!
  10. Moto G77 Power में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, भारत में जल्द होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.