Redmi Note 5 को मिलने लगा MIUI 11 अपडेट

Redmi Note 5 Update: Xiaomi ने अपने रेडमी नोट 5 स्मार्टफोन के लिए मीयूआई अपडेट को जारी कर दिया है। जानें शाओमी ब्रांड के इस स्मार्टफोन को मिले अपडेट के बारे में।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 21 नवंबर 2019 14:13 IST

Redmi Note 5 Update: रेडमी नोट 5 को मिलने लगा मीयूआई 11 अपडेट

Redmi Note 5 Update: Xiaomi ने अपने रेडमी नोट 5 स्मार्टफोन के लिए मीयूआई अपडेट को जारी कर दिया है। MIUI 11 Features की बात करें तो यह नए मिनिमलिस्टिक डिज़ाइन, मैसेजिंग ऐप्स के लिए क्विक रिप्लाई, नए डायनामिक साउंड इफेक्ट समेत कई फीचर्स के साथ आ रहा है। Redmi Note 5 को मिला अपडेट अक्टूबर एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ रोल आउट किया गया है।

कई यूज़र्स ने अपडेट मिलने के बाद मी इंडिया कम्युनिटी फोरम पर इस बात की जानकारी को साझा किया है कि रेडमी नोट 5 के लिए अपडेट को जारी किया गया है। अपडेट का बिल्ड नंबर MIUI v11.0.2.0 और अपडेट का फाइल साइज़ 493 एमबी है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि भारत में रह रहे Redmi Note 5 यूजर्स के लिए अपडेट को बैच बनाकर रोल आउट किया गया है।
Advertisement

अगर आपके पास भी रेडमी नोट 5 स्मार्टफोन है और आपको अभी तक अपडेट नहीं मिला है तो अगले कुछ दिनों में आपको अपडेट मिल सकता है। Xiaomi ने गैजेट्स 360 को इस बात की पुष्टि की है कि रेडमी नोट 5 के लिए MIUI 11 Update को जारी किया गया है। जैसा कि हमने आपको बताया कि अपडेट अक्टूबर एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है। MIUI v11.0.2.0 एंड्रॉयड पाई पर आधारित है और संभवतः एंड्रॉयड 10 (Android 10) में अपग्रेड नहीं किया जाएगा। चेंजलॉग की बात करें तो अपडेट नए यूआई डिज़ाइन के साथ आ रहा है।

मीयूआई अपडेट में डॉक्यूमेंट प्रीव्यू जैसा काम का फीचर भी मिलेगा, इस फीचर की मदद से आप बिना दस्तावेज को खोले भी प्रीव्यू कर पाएंगे। अगर आपको अभी तक अपडेट नहीं मिला तो सेटिंग्स में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build quality
  • Good battery life
  • Above-average camera quality
  • Bad
  • Hybrid dual-SIM design
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  3. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  4. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  2. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  3. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  5. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  7. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  8. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  9. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  10. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.