माइक्रोसॉफ्ट स्मार्टफोन बनाने का काम बंद करेगीः रिपोर्ट

माइक्रोसॉफ्ट स्मार्टफोन बनाने का काम बंद करेगीः रिपोर्ट
विज्ञापन
माइक्रोसॉफ्ट ने बुधवार को घोषणा की कि वह अपने 1,850 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने वाली है। दूसरी तरफ फिनलैंड के एक यूनियन ने इसे कंपनी के स्मार्टफोन निर्माण बिजनेस का अंत करार दिया है। गौरतलब है कि कंपनी ने यह स्मार्टफोन बिजनेस फिनलैंड की कंपनी नोकिया से ख़रीदा था।

कंपनी ने बुधवार को एक बयान जारी करके कहा, ''माइक्रोसॉफ्ट कॉर्पोरेशन ने कंपनी के स्मार्टफोन हार्डवेयर बिजनेस को फिर से व्यवस्थित करने का फैसला किया है। इसका असर 1,850 नौकरियों पर पड़ेगा।'' बयान में आगे कहा गया है कि फिनलैंड में 1,350 नौकरियों पर असर पड़ेगा, बाकी 500 ग्लोबल मार्केट में।

माइक्रोसॉफ्ट के चीफ शॉप स्टीवार्ड ने काले किली ने फिनलैंड में कहा, ''इस फैसले का मतलब है कि माइक्रोसॉफ्ट अब फोन का डिजाइन या बनाने का काम नहीं करेगी।''

उन्होंने कहा, "माइक्रोसॉफ्ट अब फोन डिवाइस का निर्माण नहीं करेगी, फिलहाल कुछ वक्त के लिए। हालांकि वह सॉफ्टवेयर के काम से जुड़ी रहेगी।"

माइक्रोसॉफ्ट के इस फैसले का मतलब है कि एक वक्त दुनिया की सबसे बड़ी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नोकिया का नामो-निशान फिनलैंड से पूरी तरह से मिट जाएगा।

एक वक्त पर नोकिया दुनिया की सबसे बड़ी फोन निर्माता कंपनी थी। 2011 में कंपनी ने विंडोज मोबाइल प्लेटफॉर्म पर भरोसा जताया। लेकिन यह पूरी तरह से फ्लॉप हो गया।

फिनलैंड की इस कंपनी ने 2014 में घाटे में चल रहे अपने हैंडसेट यूनिट को 7.2 बिलियन डॉलर (करीब 48,493 करोड़ रुपये) में माइक्रोसॉफ्ट को बेचने का फैसला किया। अब इसी यूनिट को बंद किया जा रहा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Microsoft, Microsoft Mobile Business, Nokia
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  3. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  4. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  5. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  6. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  7. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  8. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  9. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »