माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 650, लूमिया 950 और लूमिया 950 एक्सएल हुए सस्ते

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 अगस्त 2016 06:47 IST
माइक्रोसॉफ्ट ने अपने लूमिया रेंज के तीन स्मार्टफोन की कीमत में आधिकारिक कटौती का ऐलान किया है। अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 950, लूमिया 950 एक्सएल और लूमिया 650 की कीमत में बड़ी कटौती का ऐलान किया गया है।

माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 650 को फरवरी महीने में लॉन्च किया गया था। 6 महीने के बाद इसकी कीमत में कटौती की गई है। स्मार्टफोन को 199 डॉलर (करीब 13,300 रुपये) में लॉन्च किया गया था। अब यह 149 डॉलर (करीब 10,000 रुपये) में उपलब्ध है। अमेरिका के अलावा कनाडा में भी इस हैंडसेट की कीमत में कटौती की गई है। माइक्रोसॉफ्ट ने लूमिया 650 के एक्सेसरी की कीमत में भी कटौती का ऐलान किया है।

माइक्रोसॉफ्ट ने लूमिया 650 के डुअल-सिम वेरिएंट को अप्रैल महीने में भारत में 15,299 रुपये में लॉन्च किया था। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 650 डुअल सिम विंडोज 10 मोबाइल पर चलता है। इसमें 5 इंच का एचडी रिज़ॉल्यूशन वाला एमोलेड क्लियरब्लैक डिस्प्ले, क्वाड-कोर 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 212 प्रोसेसर, 1 जीबी रैम, 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 2000 एमएएच की बैटरी है। फिलहाल, इस हैंडसेट की कीमत में भारत में भी ऐसी ही कटौती की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन यह चुनिंदा ई-कॉमर्स साइट पर 13,500 रुपये में मिल रहा है।

माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 950 और लूमिया 950 एक्सएल स्मार्टफोन को पिछले साल अक्टूबर महीने में लॉन्च किया गया था। माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 950 को 549 डॉलर (करीब 36,700 रुपये) में लॉन्च किया गया था। अब इसकी कीमत 399 डॉलर (करीब 26,700 रुपये) होगी। माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 950 एक्सएल को 649 डॉलर (करीब 43,400 रुपये) में लॉन्च किया गया था, अब यह 499 डॉलर में मिलेगा।
Advertisement

भारत में ये स्मार्टफोन एक महीने बाद लॉन्च किए गए थे। लॉन्च के वक्त इनकी कीमत क्रमशः 43,699 और 49,399 रुपये थी। भारत में कीमत में कोई आधिकारिक कटौती का ऐलान फिलहाल नहीं किया गया है। हालांकि, चंद ई-कॉमर्स साइट पर ये क्रमशः 30,000 और 34,999 रुपये में उपलब्ध हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.